नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 50 साल पहले लागू आपातकाल की निंदा की है। 26 जून 1075 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल घोषित किया गया था। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने उन अनगिनत लोगों के बलिदान को याद करने और उनका सम्मान करने का संकल्प लिया, जिन्होंने आपातकाल और भारतीय संविधान की भावना को नष्ट करने के प्रयास का बहादुरी से विरोध किया था। उन्होंने कहा…
Read MoreCategory: राज्य
यूपी में दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने का मसौदा तैयार, योगी सरकार का अहम समझौता, 3 डेयरी प्लांट को मिलेगा बड़ा लाभ
लखनऊ : पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कानपुर, गोरखपुर, कन्नौज में राज्य सहकारी डेयरी संघ के तीन डेयरी प्लांट और अंबेडकरनगर में बने पशु आहार कारखाने के संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को दी गई। एनडीडीबी के संचालन में इन इकाइयों में तकनीकी सुधार, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन होगा। इससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, अच्छा मूल्य और निरंतर बाजार की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद एनडीडीबी के चेयरमैन…
Read Moreपागल पिटबुल के काटने से व्यक्ति की मौत, एंटी रेबीज वैक्सीन भी नहीं बचा पाई जान
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में पिटबुल डॉग के काटने के बाद चाय विक्रेता की मौत हो गई है। हैरत की बात ये है कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद चाय विक्रेता राजीव शर्मा से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वहीं परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। कुत्ते काटने के करीब सवा महीने बाद राजीव की मौत दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। जहां राजीव को सीरम डोज के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पिटबुल नस्ल…
Read Moreबनारस में 4 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे गृह मंत्री अमित शाह; सीमा सुरक्षा-घुसपैठ समेत कई मुद्दों पर हो रही चर्चा
वाराणसी : मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आज होटल ताज में हो रही है। इसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी मौजूद हैं। बैठक में सीमा सुरक्षा और घुसपैठ के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में यूपी कैबिनेट के कई मंत्रियों के अलावा अन्य राज्यों के कैबिनेट मंत्री और 100 से अधिक…
Read More2027 विधानसभा चुनाव के लिए BSP ने बदली रणनीति, 1600 टीमें यूपी में की गई सक्रिय, आकाश के लिए बनाया ये प्लान
लखनऊ : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने नई रणनीति तैयार कर ली है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारी बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर गांव-गांव जाकर अपना जनाधार बढ़ाने में लगे हैं। पार्टी की करीब 1600 टीमों ने गांवों में पोलिंग बूथ और सेक्टर कमेटियां बनाकर लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया है। पार्टी का कहना है कि पदाधिकारी भी नामित किए जा रहे हैं, जो लोगों को BSP की नीतियों और विपक्ष की साजिशों से अवगत करा रहे हैं। आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष…
Read Moreउत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा, दो चरणों में होंगे मतदान, 19 जुलाई को होगी मतगणना
देहरादून : उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के 12 अन्य जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तराखंड सरकार की ओर से चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसे राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेज दिया गया था। ऐसे में 21 जून को पंचायती राज सचिव की ओर से चुनाव…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम में योग दिवस के विशाल आयोजन का नेतृत्व किया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य
विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का लक्ष्य कई रिकॉर्ड बनाना है, जिसमें पिछले सबसे अधिक उपस्थिति का रिकॉर्ड तोड़ना भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में आरके बीच से समारोह का नेतृत्व किया और रिकॉर्ड तोड़ने के प्रयास का हिस्सा बने। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के किनारे समुद्र तट पर लगभग तीन लाख लोग उनके साथ शामिल हुए। एनडीए गठबंधन सरकार गुजरात के सूरत में 2023 योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए 1.47 लाख लोगों के रिकॉर्ड को तोड़कर…
Read Moreलोक निर्माण विभाग में 500 तबादलों पर रोक, जांच के लिए कमेटी गठित, जानें क्या है पूरा मामला ?
लखनऊ : उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में करीब 500 इंजीनियरों के तबादले रोक दिए गए हैं। इनमें 135 सहायक अभियंता, 300 अवर अभियंता, 70 से अधिक अधीक्षण अभियंता शामिल हैं। अनियमितताओं की आशंका को देखते हुए प्रमुख सचिव ने तबादलों पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। बता दें, इससे पहले स्टांप-पंजीयन और स्वास्थ्य विभाग में भी तबादलों के आदेश रोके जा चुके हैं। जितिन प्रसाद के सांसद बनने के बाद से लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास है। पीडब्ल्यूडी में तबादलों पर अचानक रोक लगने…
Read Moreकरणी सेना ने नगीना सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ी जाएगी लड़ाई
सहारनपुर : इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी द्वारा नगीना सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद करणी सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। करणी सेना ने कड़ा रुख अपनाते हुए चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और रोहिणी को न्याय दिलाने की मांग की है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौहान ने कहा कि उनका संगठन रोहिणी और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और सांसद के खिलाफ कार्रवाई होने तक चुप नहीं बैठेगा। न्याय की लड़ाई आखिरी सांस…
Read Moreसीबीआई को नहीं मिले दस्तावेज, रुक सकती है यूपीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच
नई दिल्ली : यूपी लोक सेवा आयोग में भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच रुक सकती है। सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा-2010 की सीबीआई जांच पूरी करने के लिए राज्य सरकार से तीन कर्मचारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति और आयोग से अभिलेख पिछले चार साल से मांगे जा रहे हैं। दोनों मामलों में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते सीबीआई को जांच रोकनी पड़ सकती है। सीबीआई निदेशक की ओर से…
Read More