नई दिल्ली : नासा के एक्सिओम-4 (AX-4) अंतरिक्ष मिशन को पूरा करके 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह दिल्ली पहुँच गए। पहली बार अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला लगभग एक साल बाद भारत लौटे हैं। रविवार सुबह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उनके पिता, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। शुभांशु शुक्ला आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह बेंगलुरु जाएँगे। 23 अगस्त को वह इसरो के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
ग्राम प्रधान के मकान पर गरजे बुलडोजर, स्कूल की जमीन पर बना मकान किया ध्वस्त
सहारनपुर : थाना नानौता इलाके में शनिवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाई की है। सीएम बाबा के बुलडोजर नानौता देहात के ग्राम प्रधान नीरज राणा के मकान पर चलाये गए। प्रशासन ने यह बुलडोजर कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की है। ग्राम प्रधान ने यह मकान प्राथमिक विद्यालय की ज़मीन पर कब्जा करके बनवाया हुआ था। इस कार्यवाई से पुरे गांव में हड़कम्प की स्तिथि बनी रही और मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। आपको बता दें कि ग्राम प्रधान नीरज राणा ने कई साल पहले नानौता गाँव में प्राथमिक…
Read Moreड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की अपनी ही राइफल से गोली मारकर हत्या, टावर पर था ड्यूटी, 9 महीने पहले हुई थी शादी
सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 11वीं पीएसी के केंद्रीय गोला-बारूद भंडार में तैनात कांस्टेबल हिमांशु कुमार (27) ने ड्यूटी के दौरान अपनी इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कांस्टेबल अमरोहा का रहने वाला था और उसकी शादी 9 महीने पहले ही हुई थी। सीतापुर जिले के पुलिस महकमे में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 11वीं पीएसी के केंद्रीय गोला-बारूद भंडार में टावर संख्या 01 पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल हिमांशु कुमार (27) पुत्र शिव…
Read Moreलखनऊ में बोले सीएम योगी, ‘अटल बिहारी वाजपेयी वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत, नई पीढ़ी के मार्गदर्शक’
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने उनकी स्मृतियों को नमन किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के छह दशक लंबे राजनीतिक जीवन ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। उन्होंने भारत के जीवन…
Read Moreभू-माफियाओं ने कब्रिस्तान की ज़मीन पर लगाया ताला, विपक्ष का आरोप सरकार लोगों की भावनाओं से खेल रही
फ़िरोज़ाबाद : कब्रिस्तान की ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर चल रहे विवाद में समाजवादी पार्टी कूद पड़ी है। सपा ने कब्रिस्तान पर ताला लगाने के मुद्दे पर राजनीति शुरू कर दी है। पार्टी नेता रामजी लाल सुमन ने कहा कि यह भावनात्मक मुद्दा है, इसलिए दो दिन में ये ताले खुलवाए जाने चाहिए। उन्होंने यहाँ तक कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि यह सरकार लोगों की भावनाओं से खेल रही है। यह दंगे कराने…
Read Moreजेल से आई बहु ने बेटियों के लिए ससुर की कर दी हत्या, प्रेमी संग कातिल बहु गिरफ्तार, पहले पति की भी कर चुकी हत्या
आगरा : आगरा के बमरौली कटरा में एक वृद्ध की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने चंद घंटों में ही घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को किसी बहाने से बुलाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बहू पहले भी पति की हत्या के आरोप में जेल जा चुकी है। तब भी प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। घटना बमरौली कटरा…
Read Moreविधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने सपा से किया निष्कासित, योगी सरकार की तारीफ करने पर हुई कार्रवाई
लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने कौशाम्बी के चायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूजा पाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विज़न डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा के दौरान गुरुवार रात सदन में अपने संबोधन में पूजा पाल ने कहा था, “मेरे पति के हत्यारों को दफ़ना दिया गया है।” इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने कार्रवाई की है। सपा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विधायक को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी गतिविधियों से…
Read Moreफ़िलिस्तीन की मदद के नाम पर विदेश से ली गई फंडिंग, गुप्त शिकायत पर पुलिस कर रही जाँच
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक एनजीओ के खिलाफ फ़िलिस्तीन में मुसलमानों की मदद के लिए विदेशी फंडिंग लेने की शिकायत दर्ज की गई है। एसएसपी आशीष तिवारी ने गुप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एनजीओ की जाँच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एनजीओ का एक सदस्य ज़िले से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। उस पर विदेशी फंडिंग मिलने का शक है। उस पर एनजीओ की आड़ में भारत में दंगे कराने की साजिश रचने का भी आरोप है। एसएसपी के निर्देश पर सीओ…
Read Moreउत्तर प्रदेश में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के वेतन और भत्तों में की गई बढ़ोतरी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों यानी विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस संशोधन के तहत विधायकों का मासिक वेतन 25,000 रुपये से बढ़ाकर 35,000 रुपये और मंत्रियों का वेतन 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी को…
Read Moreविधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन ‘विज़न 2047’ पर 24 घंटे से ज़्यादा चली ऐतिहासिक चर्चा, CM योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश विकसित भारत का इंजन बनेगा
लखनऊ : विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन ‘विज़न 2047’ पर 24 घंटे से ज़्यादा चली ऐतिहासिक चर्चा का समापन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 70 साल के विकास की चर्चा 8 साल में की। कहा उत्तर प्रदेश विकसित भारत का इंजन बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश न सिर्फ़ देश का सबसे ज़्यादा आबादी वाला राज्य है, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र भी है। मुख्यमंत्री ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के 187 विधायकों की गंभीर भागीदारी की सराहना की…
Read More