सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव यमुना नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज : यमुना नदी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंजीनियर एक सितंबर को घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों के मुताबिक, वह शादी न होने से परेशान था। युवक की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

थाना कीडगंज क्षेत्र निवासी विवेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह छात्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देता था। इसके अलावा वह विदेश यात्राओं पर भी जाता रहता था। एक सितंबर को वह अचानक घर से निकल गया। उसी दिन उसने एक बार अपने पिता को फोन किया। उन्होंने बिना कुछ बताए फोन काट दिया। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस विवेक की तलाश कर रही थी। इसी बीच गुरुवार को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि यमुना में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने शव की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक के रूप में की। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।

कीडगंज एसएचओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि विवेक ने आत्महत्या नहीं की है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो विवेक रात में अपने घर से यमुना ब्रिज की ओर जाने वाली सड़क पर जाता दिखाई दिया। विवेक की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। बहन की शादी हो चुकी है। घटना के दौरान पिता किसी काम से बाहर गए थे।

घर पर मिला इंजीनियर का फोन: एसएचओ के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। विवेक का फोन घर पर मिला। वहीं, पिता विजय कृष्ण का कहना है कि शादी न होने के कारण विवेक काफी समय से डिप्रेशन में था। परिवार वाले उसे समझा रहे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts