वाराणसी/संभल : नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आज अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन उपलब्ध नहीं हो सका। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख तय की है। वहीं, वाराणसी में दायर एक याचिका पर भी सुनवाई हुई। यहाँ अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी। यह मुकदमा हिंदू शक्ति दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने चंदौसी स्थित एडीजे द्वितीय आरती फौजदार की अदालत में दायर किया था। अदालत ने इस मामले में…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
लेबर इंस्पेक्टर ने इशारों से समझाई रिश्वतखोरी की परिभाषा, अब हथकड़ी पहन जाना पड़ा जेल
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सहारनपुर की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने श्रम विभाग के एक रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को हजारों रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसके बेटे, जो लेबर कार्ड धारक था, की कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और लेबर कार्ड के अनुसार मृतक के परिवार को बीमा राशि का लाभ देने के एवज में लेबर इंस्पेक्टर ने इशारों से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि जैसे पैसे वैसा काम। आपको बता…
Read Moreरोड़वेज बस में मारपीट का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार, कस्बे में घुमाकर मंगवाई माफ़ी
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नकुड़ इलाके के कस्बा अंबेहटा पीर में बस स्टैंड पर रविवार रात बदमाशों ने एक रोडवेज बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ की और ड्राइवर व कंडक्टर के साथ मारपीट की। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना रात करीब 8 बजे की है। सहारनपुर से गंगोह जा रही रोडवेज बस (UP 87 T1734) अंबेहटा बस स्टैंड पर रुकी थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ड्राइवर संजय चौधरी और कंडक्टर के साथ मारपीट…
Read Moreबाइक के साइलेंसर से तेज़ आवाज़ का विरोध करने पर युवक पर तलवार से हमला, जमकर पथराव
सहारनपुर : थाना नकुड़ क्षेत्र के गाँव रनियाला दयालपुर में रविवार शाम दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर न सिर्फ़ कहासुनी हुई, बल्कि कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया और दूसरे युवक ने पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण नाम का युवक बाइक से साइलेंसर हटाकर गलियों में तेज़ आवाज़ के साथ बाइक चलाता रहता है, जब अंशुल ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने तलवार से हमला कर दिया। अचानक…
Read Moreहत्या के आरोपी सनी सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया
गोंडा : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाँव में 22 अगस्त को हुई 19 वर्षीय युवती की हत्या के आरोपी सनी सिंह को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाँव में 22 अगस्त को हुई युवती की हत्या के आरोपी सनी सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी…
Read Moreबुलंदशहर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगो की मौत 50 से जायदा घायल, जिले के कई अधिकारी मौके पर
बुलंदशहर : बुलंदशहर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एनएच 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास एक कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली श्रद्धालुओं से भरी थी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। डीएम, एसएसपी समेत जिले के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस टीम घायलों को अस्पताल भेज रही है। बताया जा रहा है कि सभी ट्रैक्टर से राजस्थान के गोगामड़ी जा रहे…
Read Moreमतदाता अधिकार यात्रा विपक्ष की शक्ति और एकता का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन बनेगी !
पटना : बिहार में राहुल गांधी की चल रही ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ विपक्ष की शक्ति और एकता का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन होगी। आने वाले दिनों में, देश भर के विभिन्न राज्यों और दलों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित वरिष्ठ नेता अगले सप्ताह राज्य के विभिन्न स्थानों पर इसमें शामिल होंगे। अलप्पुझा से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य और महासचिव केसी…
Read More“वृक्षारोपण ही जीवन” संदेश के साथ वी-सर्व ने रचा नया कीर्तिमान, 1000 से अधिक लगाए पौधे
लखनऊ: वी-सर्व (VSERV) के फ़ाउंडेशन डे कार्यक्रम के अंतर्गत आज एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नोएडा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (IPS) श्री राजीव नारायण मिश्रा द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर पीटीआई के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार श्री एस.एन. शुक्ला ने श्री मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और कार्यक्रम का शुभारंभ करने की अनुमति ली। इसके उपरांत श्री मिश्रा ने स्वयं पहला पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वी-सर्व के सीईओ श्री साजिद अहमद ने की तथा संचालन…
Read Moreसोनभद्र में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म
सोनभद्र : यूपी के सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। लड़का बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुँची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बच्ची गुरुवार शाम ब्रेड खरीदने पास की एक दुकान…
Read Moreजुगाड़ू आटा चक्की में हुआ विस्फोट, दो लोगों दर्दनाक मौत से मचा हड़कप
लखीमपुर खीरी : ट्रैक्टर से चलने वाली जुगाड़ू आटा चक्की में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत कुल तीन लोग घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आटा चक्की में विस्फोट के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना गुरुवार को लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कोतवाली क्षेत्र के मठिया गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, मठिया…
Read More