शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सहारनपुर की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने श्रम विभाग के एक रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को हजारों रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसके बेटे, जो लेबर कार्ड धारक था, की कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और लेबर कार्ड के अनुसार मृतक के परिवार को बीमा राशि का लाभ देने के एवज में लेबर इंस्पेक्टर ने इशारों से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि जैसे पैसे वैसा काम।

आपको बता दें कि पूरा मामला शामली जिले के कांधला क्षेत्र के गांव असदपुर जिदना का है जहां सुबेदीन नाम के व्यक्ति के बेटे की करीब 3 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पीड़ित के पिता के मुताबिक़ उसका बेटा युवा था और लेबर कार्ड धारक था। जहां मृतक के पिता ने 20 हजार रुपये के बीमा को लेकर सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली थी। श्रमिक कार्ड धारक को सरकार द्वारा दी जाने वाली 5 लाख रुपये की राशि के लिए आवेदन किया था। उस फाइल को काफी समय पहले श्रम विभाग के कार्यालय में जमा कर दिया था। लेकिन उक्त फाइल पर रिपोर्ट लगाने की एवज में श्रम विभाग का इंस्पेक्टर पीड़ित से लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।

