सरसावा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लंबे कार्यकाल और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने हरिद्वार स्थित पवित्र हरकी पैड़ी से दूसरी साइकिल कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। जसबीर सैनी ने अपने साथियों के साथ विधि-विधान से गंगाजल उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ हरियाणा की खुशहाली और मुख्यमंत्री के दीर्घ कार्यकाल की कामना को समर्पित बताई गई है। सरसावा पहुंचे जसबीर सैनी का स्वागत विभिन संघटनो ने किया जिसे प्रमुख रूप से श्री सुखमुर्ति माइक्रो फाउंडेशन के सरसावा प्रभारी डॉ राजीव सैनी ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत किया है ।
जसबीर सैनी ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में देशभर से करोड़ों शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति में कांवड़ लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। हरिद्वार में हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर शिवभक्त अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यह दूसरी साइकिल कांवड़ यात्रा भी इसी धार्मिक भावना और आस्था का हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर साइकिल के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने का संकल्प लिया गया है। यात्रा के समापन के बाद 11 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लंबे और सफल कार्यकाल तथा हरियाणा की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाएगी।
जसबीर सैनी ने कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती, स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं और प्रशासनिक व्यवस्थाएं दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को यात्रा के दौरान काफी सुविधा मिल रही है
साइकिल कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जसबीर सैनी ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, आस्था और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। लाखों श्रद्धालु बिना किसी भेदभाव के भगवान शिव की भक्ति में शामिल होते हैं।
जसबीर सैनी ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस यात्रा को पूरा करेंगे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन मिले तथा हरियाणा प्रदेश निरंतर विकास, शांति और समृद्धि की ओर आगे बढ़ता रहे।

