गोरखपुर : मृत व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस पर जारी डबल बैरल बंदूक से फायरिंग करने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार की अदालत ने सुल्तानपुर के समाजवादी पार्टी सांसद राम भुआल निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अपने आदेश के साथ ही अदालत ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि राम भुआल निषाद अगली सुनवाई में हर हाल में अदालत में पेश हों। दरअसल सपा सांसद पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस…
Read MoreTag: NPRBHARAT.COM
मदरसा शिक्षक पर दुष्कर्म का लगा आरोप, आरोपी मदरसा शिक्षक फरार
मेरठ : जिले के एक मदरसा शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस से शिकायत करने के बाद आरोपी मदरसा शिक्षक फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बिहार की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि मदरसा शिक्षक पिछले तीन साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने तीन बार गर्भपात भी कराया है। युवती का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर तीन साल से दरिंदगी की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरी…
Read Moreसंभल में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में सरकार, कांवड़ मार्ग के लिए 2000 मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी
संभल : संभल में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इसी क्रम में अब बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। कांवड़ यात्रा से पहले संभल प्रशासन कांवड़ मार्ग को दुरुस्त करने में जुटा है। नगर पालिका प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली है। तीन किलोमीटर लंबे मार्ग में करीब 2000 दुकानें और मकान चिह्नित किए गए हैं। जो अतिक्रमण की जद में हैं। सड़क के दोनों ओर नाले पर निर्माण पाया गया है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि…
Read Moreएड्स संक्रमित युवक महिलाओं का यौन शोषण कर ठगी करता था, सिर्फ महिलाओं को ही बनाता था निशाना, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
देवरिया : गगहा पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ में महिलाओं का यौन शोषण, ठगी और लूटपाट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महोपार नहर पर मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से आरोपी युवक फोन के जरिए शादीशुदा महिलाओं से संपर्क कर उन्हें अपने झांसे में ले रहा था। वह ज्यादातर ऐसी महिलाओं को ठगता था, जिनके पति बाहर काम करते हैं। महिलाओं पर…
Read Moreहोटल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी : 16 वर्षीय किशोरी से होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार नगर निवासी एक व्यक्ति ने कल कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी सोलह वर्षीय बेटी को काठगोदाम थाना क्षेत्र का एक युवक बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया, जहां उसने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म…
Read Moreयुवती के मंगेतर ने शादी से पहले जान से मारने की दी धमकी, जाँच में जुटी पुलिस
हरिद्वार : लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव की ही युवती के मंगेतर को शादी से पहले जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता के पिता ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर दो युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी 4 जुलाई तय तारीख पर होनी है। युवती के पिता का आरोप है कि आकाश सैनी और सागर नाम के युवक उसकी बेटी के मंगेतर को…
Read Moreलिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 25 वर्षीय युवती ज्योति की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, आरोपी फरार
अलीगढ़: अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के बघेल नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 25 वर्षीय युवती ज्योति की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला हत्या में बदल गया। ज्योति के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। घटना के बाद से उसका प्रेमी कृष्ण फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना गुरुवार की है, जब मकान मालिक तोताराम के बेटे ने पुलिस को सूचना दी कि कमरे में किराए पर…
Read Moreयूपी भाजपा के नए मुखिया को लेकर इंतजार जारी, किसके सर बंधेगा प्रदेश अध्यक्ष का ताज ?
लखनऊ : यूपी भाजपा के नए मुखिया को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म नहीं हो रहीं। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जरूरी कोरम पूरा हो चुका है। ऐसे में संभावना है कि यूपी पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद हो। वहीं यूपी में भाजपा मुखिया के चुनाव की जगह मनोनयन की संभावना प्रबल हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर यूपी के एक पुराने अनुभव और हालिया तेलंगाना विवाद भी इस संभावना को बल दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इस पर पहले फैसला होने…
Read Moreजुलाई के 4 दिनों में दो हजार युवाओं को मिल सकती है 12000-40 हजार तक की नौकरी
मेरठ : पश्चिमी यूपी के बेरोजगार युवाओं के लिए सेवायोजन विभाग एक बार फिर अवसर लेकर आने वाला है। मेरठ, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में आयोजित किए जा रहे 24 रोजगार मेलों में इच्छुक युवा अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं। करीब दो हजार युवाओं को नौकरी मिल सकती है। मेरठ के सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय ने बताया कि जुलाई माह में कंपनियां रोजगार मेलों के जरिए युवाओं के लिए कई अवसर लेकर आ रही हैं। कंपनियों के…
Read Moreमुसलमानों को पसमांदा और अशरफ में बांटकर सपा को झटका देने की रणनीति तैयार कर रही भाजपा ?
दिल्ली : हाल के वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने पसमांदा मुसलमानों यानी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़े मुसलमानों तक पहुंचने की कोशिश की है। इसके पीछे एक रणनीतिक उद्देश्य मुस्लिम समुदाय को एकरूप राजनीतिक समूह न रहने देना हो सकता है, ताकि पारंपरिक रूप से मुस्लिम समर्थन पाने वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की चुनावी ताकत को कम किया जा सके। दरअसल “पसमांदा” शब्द उर्दू से है, जिसका मतलब है “छोड़ दिया गया”। इसमें शिया-सुन्नी से ऊपर की सभी जातियां शामिल हैं, जिन्हें मुस्लिम समाज में वंचित…
Read More