सपा नेताओं पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, समाजवादी पार्टी शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपराध, अपराधियों और माफियाओं के लिए गंभीर है।

प्रयागराज : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपराध, अपराधियों और माफियाओं के लिए गंभीर है। भाजपा शासन में लागू नकल अध्यादेश को सपा सरकार में खत्म कर दिया गया। बिहार चुनाव में भाजपा जीतेगी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के नकल अध्यादेश को खत्म करने वाली समाजवादी पार्टी को शिक्षा के लिए बोलने का कोई हक नहीं है। डिप्टी सीएम रविवार को प्रयागराज पहुँचे। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा शासन में राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार किया। नकल अध्यादेश लागू करके शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए गए, लेकिन सपा सरकार बनते ही इस अध्यादेश को खत्म कर शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया गया। सपा अपराध और माफियाओं के लिए गंभीर है। ये लोग शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। स्कूलों के विलय का मामला हाईकोर्ट में है।

ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के सवाल पर केशव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें तीन राज्यों में कमल खिला है। बिहार में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आगे होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की जीत होगी। साथ ही, 2027 में यूपी में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts