सहारनपुर में सीएम योगी ने गोगा म्हाड़ी के किये दर्शन, 381 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

CM Yogi visited Goga Mhadi in Saharanpur

सहारनपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर जिले के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुँचे। इसके बाद मुख्यमंत्री सरसावा एयरपोर्ट से कार द्वारा सीधे सर्किट हाउस पहुँचे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।

CM Yogi visited Goga Mhadi in Saharanpur

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सीधे सर्किट हाउस पहुँचे जहाँ उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पहुँचे जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सरोवर का लोकार्पण किया। सीएम योगी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

 

CM Yogi visited Goga Mhadi in Saharanpur

इस अवसर पर उनके साथ कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। गोगा म्हाड़ी पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने एक पौधा भी लगाया। सीएम योगी का यह दौरा क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को जानने के उद्देश्य से किया गया। इसके बाद सीएम जनमंच सभागार पहुँचे जहाँ उन्होंने महत्वपूर्ण… घोषणाएँ।
इसके साथ ही, सहारनपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 381 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। इसके बाद, मुख्यमंत्री जनमंच पहुँचे और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts