राजस्व कर्मचारी 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह अलौली अंचल कार्यालय में कार्यरत थे। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के लिए एक चेतावनी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता गुड्डू कुमार ने अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया था, लेकिन राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने आवेदन को अस्वीकार कर दिया और काम करवाने के लिए शुरुआत में एक लाख रुपये की मांग की।

अंततः सौदेबाजी 20,000 रुपये पर तय हुई। इस बीच, शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। निगरानी विभाग ने मामले की जाँच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए। जिसमें सुरेंद्र सिंह द्वारा रिश्वत माँगने की पुष्टि हुई।

रिश्वत लेने की योजना पहले महिला थाना खगड़िया के बगल में स्थित एक चाय की दुकान पर तय हुई थी, लेकिन फिर लेन-देन का स्थान बदलकर खगड़िया से छेमा गाँव जाने वाली सड़क पर हेलेना पूल के पास तय किया गया। यहीं पर सतर्कता विभाग की टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते ही सुरेंद्र सिंह को पकड़ लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts