सहारनपुर : इन दिनों “आई लव महादेव” और “I Love Mohamed” को लेकर पोस्टरबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां हिन्दू संगठन “आई लव महादेव” के पोस्टर लगा रहे हैं तो वहीं इस्लाम से जुड़े लोग “I Love Mohamed” के पोस्टर लहरा रहें हैं। ताज़ा मामला सहारनपुर की जामा मस्जिद का है जहां जुम्मे की नमाज के बाद एक युवक ने मस्जिद से निकलते ही न सिर्फ “I Love Mohamed” का पोस्टर दिखाए बल्कि “I Love Mohamed” के नारे लगाने लगा। सुरक्षा के मद्देनजर पहले से तैनात पुलिस ने युवक को हिरासत ले ले लिया। पुलिस पकडे गए युवक को थाने ले गई।
आपको बता देन कि पिछले कई दिनों से “”I Love Mohamed” लिखे पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्टर को वायरल किया जा रहा है। वहीं जवाबी कार्यवाई करते हुए हिन्दू संगठनों ने भी “आई लव महादेव” लिखे पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। जिससे देश और समाज के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की साजिश की बू आने लगी है। यही वजह है कि पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट मोड़ में आए गए हैं। सोशल मीडिया से लेकर धार्मिक संगठनों पर नागरानी रखनी शुरू कर दी है।
यही वजह है कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये थे। बावजूद इसके जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद एक मुस्लिम युवक ने मस्जिद से बाहर आते ही “”I Love Mohamed” के नारे के साथ “I Love Mohamed” लिखा पोस्टर दिखाना शुरू कर दिया। सुरक्षा में मौजूद पुलिस कर्मियों ने पोस्टर दिखा रहे युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में आये युवक से जब यह पूछा गया कि किसके कहने पर उसने यह सब किया है तो उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया। हालांकि उसने कहा कि “I Love Mohamed” …
एसएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि जुम्मे की नमाज को लेकर जामा मस्जिद समेत सभी बड़ी मस्जिदों पर सुरक्षा बल लगाया गया था। शहर का माहौल खराब ना हो इसके लिए सर्वधर्म के लोगों को शांति बनाये रखने की अपील की गई थी। आज जुम्मे की नमाज के बाद एक युवक भड़काऊ सन्देश लिखा पोस्टर लेकर मस्जिद से बाहर आया तो उसे पुलिस कर्मियों ने देख लिया और उसको हिरासत में लिया। जिसको थाना नगर कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है। भड़काऊ सन्देश या पोस्टरबाजी करने वालों को किसी बी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


