लाल किले पर विस्फोट से पहले दिल्ली पहुँच गया था डॉ. आदिल, घर के बाहर कूड़े में मिला फ्लाइट का टिकट

Dr. Adil had reached Delhi before the Red Fort blast, Adil flight ticket was found in the garbage outside his house.

सहारनपुर : सहारनपुर के फेमस अस्पताल से पकड़े गए Jaish-e-Mohammed आतंकी संगठन से जुड़े डॉ आदिल की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। जाँच एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी डॉ. आदिल अहमद की गतिविधियों के बारे में एक नया सुराग मिला है। सहारनपुर के मानकमऊ इलाके में उसके किराए के घर के बाहर कूड़े में एक फ्लाइट का टिकट मिला। जिससे यह पता चला है कि दिल्ली में धमाके से पहले डॉ आदिल दिल्ली ग़या था। जिससे एक बड़ा खुलासा हुआ है।

Jaish E Mohammed's connections in Saharanpur, Srinagar Police arrested Kashmiri doctor

कूड़े में मिला फ्लाइट का यह टिकट 31 अक्टूबर का है। जो आदिल के नाम बना हुआ है। टिकट पर साफ़ लिखा कि य़ह टिकट श्रीनगर से दिल्ली जाने वाणी फ्लाइट का है। सूत्रों का कहना है कि इससे साफ़ संकेत मिलता है कि आदिल विस्फोट से लगभग दस दिन पहले दिल्ली में था। अब यह पता लगाने के लिए जाँच चल रही है कि वह वहाँ किन लोगों से मिला और सहारनपुर कब लौटा क्योंकि आदिल की वापसी के कोई सबूत अभी नहीं मिले हैं।

आपको बता दें कि 6 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ आदिल को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान तलाशी के दौरान कश्मीर स्थित उसके घर से एक एके-47 राइफल बरामद हुई थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही फरीदाबाद में डॉ के घर से विस्फोटक सामग्री मिलने का मामला सामने आया। इस बीच 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट ने इस नेटवर्क के रहस्य को और उलझा दिया है। जाँच एजेंसियाँ अब इस बात की जाँच कर रही हैं कि क्या आदिल की दिल्ली यात्रा साज़िश का हिस्सा थी या वह किसी “आदेश” को अंजाम देने के लिए वहाँ गया था

मानकमऊ के अमन विहार कॉलोनी स्थित उसका किराए का मकान फिलहाल बंद है और उस पर लगातार नज़र रखी जा रही है। आस-पास के खाली प्लॉटों की तलाशी के दौरान आदिल का नाम और उड़ान की तारीख़ साफ़-साफ़ लिखी टिकट मिली। सूत्रों के अनुसार, टिकट फिलहाल पुलिस के पास है और अहम सबूत के तौर पर फोरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया गया है। एजेंसियाँ इस बात की भी जाँच कर रही हैं कि दिल्ली प्रवास के दौरान आदिल के किन संपर्कों से उसका संबंध था और क्या यह संबंध विस्फोट से जुड़ा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts