सहारनपुर में पेड़ से टकराई कार, हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत

A car collided with a tree in Saharanpur

सहारनपुर : शनिवार को सहारनपुर के कोतवाली बेहट इलाके में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। शाकंभरी रोड पर एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। कार की टक्कर इतनी तेज हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सुचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को काट कर शवों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया। जहां शवों की पहचान की जा रही है।

आपको बता दें कि थाना चिलकाना इलाके के गांव तिलफड़ा के रहने वाले विजय अपने भाई मनीष, थाना गागलहेड़ी इलाके के गाँव राव महमूद उर्फ़ शयद माज़रा निवासी जितेंद्र और अन्य साथी के साथ किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्विफ्ट कार शाकंभरी देवी रोड़ पर पहुंचीतो अचानक ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े भारी भरकम पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज़ रफ़्तार से दौड़ रही थी।

कार के पेड़ से टकराने की आवाज़ इतनी तेज़ हुई कि आसपास के लोग सहम गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में सभी लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला। मृतकों की जेब से मिले कागजों के आधार पर मृतकों की पहचान की गई।

विजय और मनीष दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि हादसे की वजह तेज़ रफ़्तार थी। हालांकि, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद शाकंभरी रोड पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर सड़क पर ट्रैफिक बहाल किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts