कानपुर: कानपुर साउथ के बर्रा थाना इलाके में सोमवार को 60 साल की महिला की उसके पति ने ईंट और सरिया से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति घर पर ही रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी साहेब राजपूत मौके पर ही मिला।
DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।सरिया और ईंट से बार-बार वार: DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सोमवार को कर्रही गांव में 60 साल की लालती राजपूत की उसके पति साहेब राजपूत ने हत्या कर दी। आरोपी ने उसके सिर पर सरिया और ईंट से बार-बार वार किए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया।
चाय और खाना न देने पर हत्या: DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लालती राजपूत ने पिछली रात अपने पति को खाना नहीं दिया था। इसके बाद, उसने सोमवार सुबह उनके लिए चाय नहीं बनाई। इस वजह से 65 साल के साहेब सिंह ने 60 साल की लालती राजपूत की हत्या कर दी। महिला और आरोपी के कुल छह बच्चे हैं। लालती की चार बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा महेंद्र राजपूत अपने परिवार के साथ कहीं और रहता है। छोटा बेटा करण अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है।
बड़े बेटे ने पिता के खिलाफ FIR दर्ज कराई: DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बड़े बेटे महेंद्र राजपूत ने अपने पिता साहेब राजपूत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने पर बर्रा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

