संदिग्ध गतिविधियों लिप्त मुफ्ती जाकिर गिरफ्तार, यूपी ATS कर रही गहन पूछताछ

Mufti Zakir arrested for suspicious activities, UP ATS conducting intensive interrogation

सहारनपुर : UP ATS ने सहारनपुर से एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान मुफ्ती जाकिर के रूप में हुई है, जिसे यूपी Anti-Terrorism Squad ने कार्रवाई करते हुए PM मोदी के दौरे से पहले गिरफ्तार किया है। प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने सहारनपुर आने वाले हैं। ATS के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के पाकिस्तान स्थित कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से संपर्क होने के सबूत मिले हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री साझा करता था। जिससे सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका जताई जा रही है।

खुफिया इनपुट मिलने के बाद ATS ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। ATS की टीम पकड़े गए आरोपी को एक गुप्त स्थान पर रखकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका नेटवर्क कितना व्यापक है और वह किन-किन लोगों के संपर्क में था। इसके साथ ही उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट्स और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि पूरे मामले की गहराई तक पहुंचा जा सके।

ATS अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी ATS के साथ मिलकर काम कर रही हैं। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि यूपी ATS की टीम सहारनपुर पहुंची थी। ATS के साथ स्थानीय पुलिस ने सयुंक्त रूप से दबिश देकर संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं। फ़िलहाल ATS की टीम पकड़े गए संदिग्ध को गुप्त स्थान पर ले गई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग (LIU) को अलर्ट किया गया है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts