ईंधन बचत के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नई पहल, आधा किया वाहन काफिला

#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini,
चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री Narendra Modi के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए Nayab Singh Saini ने अपने सरकारी काफिले में वाहनों की संख्या आधी कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अब केवल आवश्यक वाहनों को ही फ्लीट में शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके साथ ही एक और महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। उन्होंने निर्णय किया है कि सप्ताह में एक दिन वह बिना किसी सरकारी वाहन के कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री का मानना है कि यदि जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो आम लोग भी ईंधन बचत के प्रति जागरूक होंगे।
सरकार ने सभी मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे सरकारी यात्राओं के दौरान सीमित वाहनों का ही उपयोग करें। अनावश्यक वाहन संचालन को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति यदि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए तो ईंधन की बड़ी मात्रा बचाई जा सकती है।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन अपनाने, कार पूलिंग करने और अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचने का आग्रह किया। सरकार की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल ईंधन की खपत कम होगी बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts