सहारनपुर : सहारनपुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से रेस्टोरेंट में मिलना महंगा पड़ गया। रेस्टुरेंट में कॉफी पीते समय युवती के भाई ने दोनों को पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं प्रेमिका के भाई युवक अपने घर ले गए। जहां परिजनों के साथ मिलकर उसे पीटकर अधमरा कर दिया। प्रेमिका के परिजनों द्वारा प्रेमिमको पीटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी की जान बचाई। इसके बाद घायल अवस्था में युवक बाइक से अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में युवती के भाई को हिरासत में ले लिया है।
मामला थाना नागल इलाके का है जहां गांव मीरपुर मोहनपुर के मोहल्ला पंडोली रोड निवासी युवती ने सहारनपुर के मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी युवक को मिलने के लिए कस्बे में बुलाया था। उस समय उसके परिजन घर पर नहीं थे। जैसे ही युवक युवती से मिलने कस्बे में पहुंचा तो परिजन कुछ देर बाद घर लौट आए। युवती को घर पर न पाकर उन्होंने उसे इधर-उधर तलाश किया। इसी बीच युवक और युवती कस्बे के बस स्टैंड पर आपस में बात करते हुए पकडे गए।
परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए घर ले आए। जहां उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की। प्रेमी युवक की बुरी तरह पिटाई की गई, जिससे युवक बेहोश हो गया। उधर पड़ोसियों ने थाना नागल पुलिस को सुचना दे दी। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया और सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि युवक के होश में आने पर ही मामले का पता चल सकेगा। मामले को लेकर अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


