पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, 44 से ज्यादा मुकदमों में चल रहा था वांछित

Saharanpur Police Encounter

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना मिर्जापुर इलाके में बुधवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर हो ग़या। बदमाश की गई फायरिंग में दो पुलिस कर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को CHC बेहट में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक एक लाख के इनामी हिस्ट्रीसीटर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान शहजाद पुत्र शहीद निवासी ग्राम गन्देवड़ा थाना फतेहपुर के रूप मे हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मारे गए बदमाश के ख़िलाफ़ विभिन्न थानों में 44 से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Saharanpur Police Encounter
मुठभेड़ में घायल सिपाही

आपको बता दें थाना मिर्जापुर पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी एक लाख का इनामी पेशेवर बदमाश शहजाद फतेहपुर पोलियो में किसी बड़ी वारदात देने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मिर्जापुर पुलिस ने बदमाश की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। पुलिस गांव फतेहपुर पोलियो के जंगल में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच विकास नगर की ओर से बाइक पर शहजाद नाम का बदमाश आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह रुकने की बजाय भागने लगा।

मुठभेड़ में घायल सिपाही
मुठभेड़ में घायल सिपाही

पुलिस टीम ने संदिग्ध मानते हुए उसका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि इससे पहले पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन आदत से मजबूर इनामी शहजाद ने पुलिस पर फायरिंग जारी रखी। पुलिस की गोली लगने इनामी बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गया वहीं बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से दो पुलिस कर्मी सोमेंद्र और कुलदीप घायल हो गए।

SSP अभिनंदन सिंह ने बताया कि मुठभेड़ शाम करीब 3 बजे थाना मिर्ज़ापुर  इलाके में पड़ने वाले शेरपुर गांव में हुई है। मिर्ज़ापुर और फतेहपुर दो थानों की पुलिस टीमों ने शहज़ाद को घेर लिया था। उसे सरेंडर करने का आदेश दिया गया लेकिन इसके बजाय उसने पुलिस पर गोली चला दी। इससे दो कांस्टेबल, सोमेंद्र और कुलदीप घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। गोली लगने से शहज़ाद ज़मीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत ज़िला अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दोनों घायल पुलिस कर्मियों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। DIG अभिषेक सिंह अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। मुठभेड़ में मारे गए शहज़ाद के खिलाफ 44 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें मवेशियों को काटने और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े आरोप शामिल थे। एसएसपी ने बताया कि शहज़ाद सहारनपुर के थाना फतेहपुर इलाके के गांव गंडेवाड़ा का रहने वाला था। और ज़िले के अलग-अलग पुलिस थानों में उसके खिलाफ कुल 44 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसे पकड़ने के लिए ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts