संभल : संभल में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इसी क्रम में अब बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। कांवड़ यात्रा से पहले संभल प्रशासन कांवड़ मार्ग को दुरुस्त करने में जुटा है। नगर पालिका प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली है। तीन किलोमीटर लंबे मार्ग में करीब 2000 दुकानें और मकान चिह्नित किए गए हैं। जो अतिक्रमण की जद में हैं। सड़क के दोनों ओर नाले पर निर्माण पाया गया है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
एड्स संक्रमित युवक महिलाओं का यौन शोषण कर ठगी करता था, सिर्फ महिलाओं को ही बनाता था निशाना, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
देवरिया : गगहा पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ में महिलाओं का यौन शोषण, ठगी और लूटपाट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महोपार नहर पर मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से आरोपी युवक फोन के जरिए शादीशुदा महिलाओं से संपर्क कर उन्हें अपने झांसे में ले रहा था। वह ज्यादातर ऐसी महिलाओं को ठगता था, जिनके पति बाहर काम करते हैं। महिलाओं पर…
Read Moreबच्चे, बूढ़े और जवान और सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी है!
सोशल मीडिया : आज युवाओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से कैसे बचाएं? यह सबसे बड़ा सवाल है क्योंकि डिजिटल युग में सोशल मीडिया युवा पीढ़ी का अभिन्न अंग बन चुका है। एक तरफ यह संचार, सूचना और अभिव्यक्ति का माध्यम है, वहीं दूसरी तरफ इसका अत्यधिक उपयोग और दुरुपयोग युवाओं को मानसिक, सामाजिक और नैतिक रूप से प्रभावित कर रहा है। इस संदर्भ में यह जानना बहुत जरूरी है कि युवाओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से कैसे बचाया जाए, क्योंकि आज सोशल मीडिया हमारे लिए दोधारी तलवार बन…
Read Moreमुसलमानों को पसमांदा और अशरफ में बांटकर सपा को झटका देने की रणनीति तैयार कर रही भाजपा ?
दिल्ली : हाल के वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने पसमांदा मुसलमानों यानी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़े मुसलमानों तक पहुंचने की कोशिश की है। इसके पीछे एक रणनीतिक उद्देश्य मुस्लिम समुदाय को एकरूप राजनीतिक समूह न रहने देना हो सकता है, ताकि पारंपरिक रूप से मुस्लिम समर्थन पाने वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की चुनावी ताकत को कम किया जा सके। दरअसल “पसमांदा” शब्द उर्दू से है, जिसका मतलब है “छोड़ दिया गया”। इसमें शिया-सुन्नी से ऊपर की सभी जातियां शामिल हैं, जिन्हें मुस्लिम समाज में वंचित…
Read Moreउत्तराखंड पुलिस का सिख समुदाय के लिए तुगलगी फरमान, किरपान-तलवार लेकर उत्तराखंड में नहीं आएंगे सिख श्रद्धाल, जानिए क्यों ?
देहरादून : उत्तराखंड पुलिस ने सिख समुदाय के लिए तुगलगी फरमान जारी किया है। सिख श्रद्धालुओं के बीच मारपीट और हंगामे की बढ़ती घटनाओं के चलते ऐसा फरमान सुनाया है। अब सिख श्रदालु धारदार हथियार लेकर उत्तराखंड में नहीं आ पाएंगे। मारपीट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड पुलिस इस तरह का सख्त कदम उठाने जा रही है। पुलिस ने सिख समुदाय से जुड़ी उन परंपराओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें तलवार, भाला और खंजर लाने की परंपरा रही है। अब ऐसे सभी हथियार बिना धार के…
Read Moreएंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते आबकारी इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप
सहारनपुर : सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बड़ी कार्यवाई की है। आबकारी विभाग के निरीक्षक शैलेंद्र कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई थाना नागल इलाके के निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर की। आबकारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शिकायतकर्ता से उसकी सिक्योरिटी राशि वापस दिलाने के नाम पर 25 हजार रूपये बतौर रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने कैमिकल लगे नोट भेज कर रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर थाना जनकपुरी पुलिस…
Read Moreहरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की राशि में बढ़ोतरी, शादी के लिए अब मिलेंगे इतने पैसे, जानें आवेदन प्रक्रिया
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत दी जाने वाली शगुन राशि में बढ़ोतरी कर दी है। अब पिछड़े वर्ग के परिवार को शगुन के तौर पर 51 हजार रुपये मिलेंगे। परिवार को विवाह के अवसर पर कन्यादान के तौर पर 51,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। पहले यह राशि 41,000 रुपये थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले हजारों पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएम नायब…
Read Moreउत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, केदारनाथ धाम में पसरा सन्नाटा, गंगोत्री यमुनोत्री धाम यात्रा भी बंद
देहरादून : उत्तराखंड में आज भी बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग देहरादून ने राज्य के तीन जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बाकी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी, साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून और बागेश्वर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी। बाकी 10 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। बारिश का कहर राज्य के पहाड़ी जिलों में ज्यादा देखने को मिला है। आपको बता दें…
Read Moreआगरा में DIG बंगले का सौदा, जूता कारोबारी ने पुश्तैनी जमीन बताकर दो बार किया एग्रीमेंट, जानिए कैसे रची गई साजिश?
आगरा : ताजनगरी के बालूगंज स्थित IG/DIG बंगले की बाउंड्रीवाल में मौजूद जमीन के सौदे में नई मंडी थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। DIG बंगले को पुश्तैनी जमीन बताकर दो बार एग्रीमेंट रजिस्टर कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सदर तहसील में सेटिंग कर वसीयत के आधार पर जमीन का ट्रांसफर भी करा लिया था। खुलासा होने के बाद ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें…
Read Moreराष्ट्रपति ने आयुष विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, कहा- 2040 तक भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमें स्वस्थ रहना होगा
गोरखपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पिपरी भटहट में महायोगी गोरखनाथ के नाम पर स्थापित उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अगर हमें वर्ष 2040 तक भारत को विश्व गुरु बनाना है तो इसके लिए हम सभी को स्वस्थ रहना होगा। स्वस्थ रहने में सबसे बड़ी मदद हमें आयुष और योग पद्धति से मिलेगी। कभी एक्सपायर न होने वाली आयुष दवाएं हमें स्वस्थ शरीर प्रदान करेंगी। योग के माध्यम से हम अपने स्वस्थ शरीर पर अधिक…
Read More