सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने नशा तस्करों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने 543 ग्राम उच्च गुणवत्ता की स्मैक बरामद की है। थाना गंगोह पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकडी गई स्मैक की कीमत 1 करोड़ 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार स्मैक तस्कर थाना कैराना इलाके के गांव तितरवाडा का रहने वाला है जो बरेली से स्मैक लाया था और कमिशन पर सहारनपुर में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने तस्कर का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू…
Read MoreBlog
सांप से खेलने की आदत ने ले ली किसान की जान, कोबरा के डसने से दर्दनाक मौत
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना तीतरो इलाके के गांव मोहम्मदपुर गुर्जर में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। खेत से लौट रहे 52 वर्षीय किसान रामकुमार को एक कोबरा ने डस लिया। खतरों से खेलने की उनकी आदत ने उसकी जान ले ली। जहरीले कोबरा ने उनके हाथ और जीभ पर डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। किसान की मौत के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक रामकुमार ने अपने खेत की झाड़ियों में एक काला कोबरा देखा। डरने के बजाय उसने…
Read Moreदिनेश बीड़ी परिवार की ‘विनाश गाथा’: पिता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पिता-पुत्र के बीच कलह की कहानी।
मथुरा के वृंदावन स्थित गौरा नगर में शुक्रवार देर शाम बीड़ी व्यवसायी पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में बेटे ने लाइसेंसी पिस्तौल से पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शराब की लत परिवार की बर्बादी का कारण बनी। जानें, पिता-पुत्र के बीच दरार की कहानी। वृंदावन के जाने-माने बीड़ी व्यवसायी सुरेश चंद्र अग्रवाल और उनके बेटे नरेश अग्रवाल का शनिवार को एक भव्य समारोह में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में जिले भर के व्यवसायी शामिल हुए। व्यवसायी…
Read Moreमेरठ में हत्या: अगवानपुर गाँव निवासी राहुल शनिवार रात लापता हो गया था। रविवार सुबह 5:30 बजे उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ। पास में कारतूस और खोखे मिले हैं। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
अगवानपुर गाँव में एक युवक की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव गाँव के बाहर जंगल में पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जाँच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-सुबह शव के पास तीन युवक देखे गए थे। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गाँव निवासी टेकचंद का बेटा राहुल (28) शनिवार रात 8 बजे अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद, उसके परिजनों ने रविवार तड़के 3 बजे चितमन पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट…
Read Moreआय से अधिक संपत्ति के मामले में मेरठ विजिलेंस टीम ने सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के चार घरों समेत सात ठिकानों पर छापेमारी की।
सहरानपुर ; सहारनपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर जांच के घेरे में हैं। उनके पास बृजेश नगर में चार मकान और 12 एकड़ का एक फार्महाउस है। प्रेमवीर सिंह राणा ने पुलिस बल में रहते हुए अकूत संपत्ति अर्जित की। मेरठ विजिलेंस टीम की जांच में यह खुलासा हुआ। टीम ने सात घंटे तक हर दस्तावेज की जांच की। सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेम सिंह राणा बागपत क्षेत्र के निरपुड़ा गांव के निवासी हैं। यह विवाद नया नहीं है; 2021 में ग्राम प्रधानी चुनाव…
Read Moreदेहज में नहीं मिली थार , दुल्हन करती रही इंतिजार ; कोतवाली में दोनों पक्ष
चिलकाना। शादी का मंडप सजा हुआ था, आँगन रोशनी से जगमगा रहा था। रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, और सबके चेहरे खुशी से खिले हुए थे। अचानक पता चला कि बारात नहीं आ रही है। उनके चेहरों पर जो खुशी थी, वह गम और चिंता में बदल गई। हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन आँखों में आँसू लिए बैठी रही। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दूल्हे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की माँग की। थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी दुल्हन के भाई ने बताया…
Read Moreयुवती ने बरेली में हिन्दू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से कर ली शादी ; पाँच सालों से रह रहे थे लिव-इन रिलेशनशिप में
बरेली: मुज़फ़्फ़रनगर की एक युवती ने बरेली में हिन्दू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से शादी कर ली। उसका प्रेमी बहेड़ी का रहने वाला है। दोनों पिछले पाँच सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बरेली में पाँच साल तक आपसी सहमति से रहने के बाद, मुज़फ़्फ़रनगर की नेहा अंसारी ने शनिवार को हिन्दू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी सुरजीत से शादी कर ली। महिला ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें उसने अपने परिवार से अपनी जान को खतरा बताया। बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरपुर बहरुआ गाँव निवासी सुरजीत गौतम…
Read Moreसरदार पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “देश की अखंडता से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी”
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में “भारत रत्न” सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “रन फॉर यूनिटी” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश की अखंडता से किसी भी तरह की छेड़छाड़ अस्वीकार्य है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से राष्ट्र-निर्माताओं के सम्मान की परंपरा स्थापित हुई है। युवाओं में…
Read Moreडॉ. संजय निषाद ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा करते हुए अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली और कहा, “कांग्रेस को अपनी गलती माननी होगी”
सहारनपुर : शुक्रवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद सहारनपुर पहुँचे। उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मत्स्य पालकों को हर संभव सब्सिडी देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नसीहत भी दी। सपा नेता आजम खान के बयान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजम खान खुद मुस्लिम धर्म पर सवाल उठा रहे हैं। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार…
Read Moreपटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना संयुक्त घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया
पटना: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पटना में अपना संयुक्त घोषणापत्र, “संकल्प पत्र” जारी किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अकेले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा मंच पर मौजूद थे। बिहार की जनता के लिए ढेरों वादे किए गए। यह कार्यक्रम भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोसपा की एकता का प्रतीक था। 243 सीटों पर चुनाव लड़ रहे एनडीए ने भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें, लोजपा (रालोस) को…
Read More