सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेहट रोड स्थित धौलाकुआं के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार एक परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक पर सवार चारों लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक, उसकी मां, बहन और ढाई वर्षीय मासूम बेटी शामिल हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव मलकपुर में शोक की लहर दौड़ गई है…
Read MoreBlog
मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पंचकूला : पंचकूला में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, पारदर्शिता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर…
Read Moreखेल व्यवस्था में पारदर्शिता की बड़ी पहल, हरियाणा में 10 खेल नर्सरियां बंद
हरियाणा : हरियाणा में खेल व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने नियमों की अनदेखी और गंभीर अनियमितताओं के चलते प्रदेश की 10 खेल नर्सरियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खेल विभाग द्वारा की गई जांच और निरीक्षण के दौरान कई नर्सरियों में निर्धारित मानकों का…
Read Moreहरियाणा में बिजली क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती, ₹912.70 करोड़ की अतिरिक्त परियोजनाओं को मंजूरी
हरियाणा : हरियाणा सरकार ने बिजली क्षेत्र में सुधारों को नई गति देते हुए राज्य की बिजली वितरण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता वाली वितरण सुधार समिति (डीआरसी) ने संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत ₹912.70 करोड़ की अतिरिक्त बिजली अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। यह निर्णय राज्य में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने और वितरण नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैठक में समिति…
Read More17 साल बाद गिरफ्त में आया 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी, सहारनपुर पुलिस और एटीएस ने किया गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस और एटीएस टीम ने 17 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना चिलकाना पुलिस और एटीएस सहारनपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आरोपी वर्ष 2009 से पुलिस और न्यायालय से बचता फिर रहा था तथा अलग-अलग राज्यों में पहचान बदलकर रह रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से बांग्लादेशी पहचान पत्र, फर्जी आधार कार्ड और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।…
Read Moreवर्चस्व की लड़ाई में चली गोली से बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस, गांव में तनाव का माहौल
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके के गांव नन्हेड़ा आसा में शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब वर्चस्व की लड़ाई में गोलियां चल गई। गोली लगने से गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग जयपाल सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने आरोपी के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग की है।…
Read Moreहरिद्वार में तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी कार को मारी टक्कर, PRD के दो जवान घायल, बड़ा हादसा टला
हरिद्वार: हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर शहर के सर्वानंद घाट के पास तेज़ रफ़्तार डंपर ट्रक ने खड़ी कार को ज़ोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार पूरी तरह पिचक गई। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई यात्री नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन डंपर की चपेट में आने से PRD (प्रांतीय रक्षक दल) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह दिल्ली नंबर वाली एक…
Read Moreफरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: जर्जर छज्जा गिरने से 53 वर्षीय महिला की मौत
फरीदाबाद: फरीदाबाद के आदर्श नगर पुलिस स्टेशन इलाके में बुधवार सुबह हरि विहार, सुभाष कॉलोनी में एक दुखद हादसे में 53 साल की महिला की मौत हो गई। एक जर्जर घर का छज्जा अचानक उन पर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, हरि विहार की रहने वाली 53 साल की जयावती रोज़ की तरह सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर की छत पर बने टॉयलेट में गई थीं। तभी घर का पुराना…
Read Moreपानीपत में अपराध रोकथाम के लिए पुलिस अलर्ट: SP भूपेंद्र सिंह ने देर रात चेकपोस्टों का किया औचक निरीक्षण
पानीपत: जिले में अपराध पर प्रभावी ढंग से काबू पाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए, पुलिस अधीक्षक (SP) भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात विभिन्न पुलिस चेकपॉइंट्स का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ DSP और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस निरीक्षण का उद्देश्य चेकपॉइंट सिस्टम, पुलिस बल की तैनाती और संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लेना था। SP भूपेंद्र सिंह ने कहा, “एक विशेष योजना के तहत, जिले के हर पुलिस स्टेशन इलाके में दो से तीन चेकपॉइंट बनाए गए हैं। सभी DSP अपने-अपने…
Read Moreहरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने दिया इस्तीफा, नर्सों के विरोध के बाद लिया फैसला
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने राज्य में नर्सों के विरोध-प्रदर्शन के बाद इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखे अपने इस्तीफ़े में रेणु भाटिया ने कहा, “लगभग साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल के दौरान, मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के तौर पर काम किया है; इस मौक़े के लिए मैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मौजूदा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी…
Read More