सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस और एटीएस टीम ने 17 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना चिलकाना पुलिस और एटीएस सहारनपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आरोपी वर्ष 2009 से पुलिस और न्यायालय से बचता फिर रहा था तथा अलग-अलग राज्यों में पहचान बदलकर रह रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से बांग्लादेशी पहचान पत्र, फर्जी आधार कार्ड और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।…
Read More