नशा तस्करों के ख़िलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 1 करोड़ 8 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Police take major action against drug smugglers, One smuggler arrested with smack worth Rs 1 crore 8 lakh

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने नशा तस्करों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने 543 ग्राम उच्च गुणवत्ता की स्मैक बरामद की है। थाना गंगोह पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकडी गई स्मैक की कीमत 1 करोड़ 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार स्मैक तस्कर थाना कैराना इलाके के गांव तितरवाडा का रहने वाला है जो बरेली से स्मैक लाया था और कमिशन पर सहारनपुर में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने तस्कर का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। करोड़ों की स्मैक तस्करी का जाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा में भी फैला हुआ है।

Police take major action against drug smugglers, One smuggler arrested with smack worth Rs 1 crore 8 lakh

आपको बता दें कि सहारनपुर पुलिस ने मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार और प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी के ख़िलाफ़ अभियान चलाया हुआ है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सहारनपुर मंडल के तीनो जनपदो सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत कार्रवाई की जा रही है। “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को थाना गंगोह पुलिस और एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स अवैध नशे की तस्करी की ने मुखबिर की सूचना पर 1 शातिर नशा तस्कर शोएब पुत्र साजिद निवासी ग्राम तितरवाडा थाना कैराना जनपद शामली को तीतरों तिराहे के पास कस्बा गंगोह से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 543 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउडर/हेरोइन पकड़ी गई है।

पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित अन्तर्राष्टीय कीमत लगभग 1 करोड 8 लाख रुपये है। तस्कर के पास मोबाइल फोन, 1 बैग और 1,000 रूपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में शोएब ने बताया कि वह कमिशन पर स्मैक सप्लाई करता है। उसके गांव एक अन्य युवक के माध्यम से स्मैक मिली थी जिसे वह गंगोह में सप्लाई करने लाया था। स्मैक सप्लाई करने के बाद जो पैसा बतौर कमिशन मिलता था उसे आपस में बांट लेते थे। पकड़े गए अभियुक्त का सहारनपुर में कोई अपराधिक इतिहास नहीं है लेकिन पुलिस अन्य जनपदों में भी उसके अपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

इस मामले में उसके साथी को वांछित किया गया है। जिसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए शोएब के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि स्मैक की सप्लाई कहां-कहां कर रहे थे। पुलिस पूछताछ ने तस्कर शोएब ने गंगोह थाना इलाके में रहने वाले कुछ लोगों के नाम बताए हैं। जिनके पास यह स्मैक सप्लाई करता था। एसपी देहात ने बताया कि शोएब स्मैक को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशा करने वालों और हरियाणा में सप्लाई कर रहा था। जिस स्मैक माफिया के पास से यह स्मैक लेकर आया था उसकी जानकारी कर ली गई है। जल्द ही कई टीमें बनाकर स्मैक सप्लायर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने अभियुक्त के ख़िलाफ़ धारा 8/21 (C)/29 एनडीपीएस एक्ट, 1985 का अभियोग पंजीकृत कर मुख्य अभियुक्त के ख़िलाफ़ कार्रवाई की तैयारी कर ली है

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts