हर्ष फायरिंग मेें लगी किशोर को गोली; गंभीर हालत में बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया

Saharanpur News

मिर्जापुर (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बागढ़ गांव में घुड़चढ़ी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में सोनू का बेटा सूरज (11) गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से अफरा-तफरी मच गई। किशोर को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया।

रविवार देर रात कस्बागढ़ गांव में मदन के बेटे की घुड़चढ़ी समारोह था। लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे, वहीं कुछ युवक हर्ष फायरिंग भी कर रहे थे। अचानक गोली पास खड़े सूरज को लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घुड़चढ़ी समारोह तुरंत रोक दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किशोर को बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बारात के दौरान वीडियो बना रहे फोटोग्राफर से वीडियो फुटेज लेकर हर्ष फायरिंग करने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts