Blog

संभल-बनारस में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, निचली अदालत से नहीं मिला रिकॉर्ड, अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई 

Rahul Gandhi Court

वाराणसी/संभल : नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आज अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन उपलब्ध नहीं हो सका। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख तय की है। वहीं, वाराणसी में दायर एक याचिका पर भी सुनवाई हुई। यहाँ अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी। यह मुकदमा हिंदू शक्ति दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने चंदौसी स्थित एडीजे द्वितीय आरती फौजदार की अदालत में दायर किया था। अदालत ने इस मामले में…

Read More

लेबर इंस्पेक्टर ने इशारों से समझाई रिश्वतखोरी की परिभाषा, अब हथकड़ी पहन जाना पड़ा जेल

Legal action is being taken by the anti-corruption team.

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सहारनपुर की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने श्रम विभाग के एक रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को हजारों रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसके बेटे, जो लेबर कार्ड धारक था, की कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और लेबर कार्ड के अनुसार मृतक के परिवार को बीमा राशि का लाभ देने के एवज में लेबर इंस्पेक्टर ने इशारों से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि जैसे पैसे वैसा काम। आपको बता…

Read More

भोजन के बाद कुछ कदम चलना आपकी सेहत के लिए बड़ा वरदान साबित हो सकता – डॉ अनिल जगन्नाथ

भोजन के बाद कुछ चलने  से आपकी सेहत  कितना बड़ा वरदान साबित हो सकता हैआयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों इस बात पर सहमत है की भोजन के बाद १०० कदम चलना किसी ओषधि से कम नहीं , या कह सकते यह अपने आप में ओषधि का काम करता है। भोजन के बाद टहलने का आयुर्वेदिक दृष्टिकोण आयुर्वेद में भोजन के बाद किए जाने वाले विहार को “भोजनांत विहार” कहा गया है। चरक संहिता में उल्लेख मिलता है कि भोजन करने के बाद थोड़ी देर दाहिनी करवट लेटकर फिर धीरे-धीरे चलना…

Read More

रोड़वेज बस में मारपीट का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार, कस्बे में घुमाकर मंगवाई माफ़ी 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नकुड़ इलाके के कस्बा अंबेहटा पीर में बस स्टैंड पर रविवार रात बदमाशों ने एक रोडवेज बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ की और ड्राइवर व कंडक्टर के साथ मारपीट की। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना रात करीब 8 बजे की है। सहारनपुर से गंगोह जा रही रोडवेज बस (UP 87 T1734) अंबेहटा बस स्टैंड पर रुकी थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ड्राइवर संजय चौधरी और कंडक्टर के साथ मारपीट…

Read More

भारतीय कंपनियाँ जहाँ से भी उन्हें “सबसे अच्छा सौदा” मिलेगा, वहाँ से तेल खरीदना जारी रखेंगी

मॉस्को : रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि भारतीय कंपनियाँ जहाँ से भी उन्हें “सबसे अच्छा सौदा” मिलेगा, वहाँ से तेल खरीदना जारी रखेंगी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि नई दिल्ली अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कदम उठाती रहेगी। रविवार को रूसी सरकारी समाचार एजेंसी TASS को दिए एक साक्षात्कार में, कुमार ने कहा कि नई दिल्ली की प्राथमिकता देश के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उनकी यह टिप्पणी अमेरिका द्वारा भारत द्वारा रियायती दरों पर रूसी…

Read More

बाइक के साइलेंसर से तेज़ आवाज़ का विरोध करने पर युवक पर तलवार से हमला, जमकर पथराव

Saharanpur News

सहारनपुर : थाना नकुड़ क्षेत्र के गाँव रनियाला दयालपुर में रविवार शाम दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर न सिर्फ़ कहासुनी हुई, बल्कि कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया और दूसरे युवक ने पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण नाम का युवक बाइक से साइलेंसर हटाकर गलियों में तेज़ आवाज़ के साथ बाइक चलाता रहता है, जब अंशुल ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने तलवार से हमला कर दिया। अचानक…

Read More

अमित साटम बने मुंबई भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष, पार्टी हाईकमान ने जताया भरोसा

मुंबई : मुंबई में भाजपा को मजबूत करने के लिए भाजपा ने एक बड़ा कदम उठाया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों से पहले, तीन बार के विधायक अमित साटम को मुंबई भारतीय जनता पार्टी इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि तीन बार के विधायक अमित साटम को मुंबई भारतीय जनता पार्टी इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह घटनाक्रम आर्थिक रूप से समृद्ध बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनावों से पहले हुआ है, जो इस साल के…

Read More

हत्या के आरोपी सनी सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया

गोंडा : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाँव में 22 अगस्त को हुई 19 वर्षीय युवती की हत्या के आरोपी सनी सिंह को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाँव में 22 अगस्त को हुई युवती की हत्या के आरोपी सनी सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी…

Read More

बुलंदशहर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगो की मौत 50 से जायदा घायल, जिले के कई अधिकारी मौके पर

बुलंदशहर : बुलंदशहर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एनएच 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास एक कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली श्रद्धालुओं से भरी थी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। डीएम, एसएसपी समेत जिले के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस टीम घायलों को अस्पताल भेज रही है। बताया जा रहा है कि सभी ट्रैक्टर से राजस्थान के गोगामड़ी जा रहे…

Read More

बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा कारनामा, मृत शिक्षक के खिलाफ कर दी FIR, चार साल पहले हो चुकी है मौत

FIR lodged against the dead teacher

बांका : बिहार के बांका में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में शिक्षा विभाग और निगरानी जाँच ब्यूरो की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निगरानी जाँच ब्यूरो ने हाल ही में एक मृत शिक्षक के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मिर्जापुर पंचायत के सोनडीहा निवासी शिक्षक निरंजन कुमार प्राथमिक विद्यालय मेहरपुर में पदस्थापित थे। 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बावजूद, निगरानी जाँच ब्यूरो ने हाल ही में उनके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र मामले में मामला दर्ज किया है। निरंजन…

Read More