प्रयागराज: संगम नगरी में दिनदहाड़े एक खौफनाक वारदात हुई। घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में गुरुवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शौच के लिए घर से निकली किशोरी कुछ घंटे बाद घर से थोड़ी दूर एक खेत में खून से लथपथ मिली। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और पुलिस की…
Read MoreCategory: अपराध
हर्ष फायरिंग मेें लगी किशोर को गोली; गंभीर हालत में बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया
मिर्जापुर (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बागढ़ गांव में घुड़चढ़ी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में सोनू का बेटा सूरज (11) गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से अफरा-तफरी मच गई। किशोर को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया। रविवार देर रात कस्बागढ़ गांव में मदन के बेटे की घुड़चढ़ी समारोह था। लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे, वहीं कुछ युवक हर्ष फायरिंग भी कर रहे थे। अचानक गोली पास खड़े सूरज को लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर…
Read Moreनशा तस्करों के ख़िलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 1 करोड़ 8 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने नशा तस्करों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने 543 ग्राम उच्च गुणवत्ता की स्मैक बरामद की है। थाना गंगोह पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकडी गई स्मैक की कीमत 1 करोड़ 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार स्मैक तस्कर थाना कैराना इलाके के गांव तितरवाडा का रहने वाला है जो बरेली से स्मैक लाया था और कमिशन पर सहारनपुर में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने तस्कर का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू…
Read Moreमेरठ में हत्या: अगवानपुर गाँव निवासी राहुल शनिवार रात लापता हो गया था। रविवार सुबह 5:30 बजे उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ। पास में कारतूस और खोखे मिले हैं। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
अगवानपुर गाँव में एक युवक की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव गाँव के बाहर जंगल में पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जाँच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-सुबह शव के पास तीन युवक देखे गए थे। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गाँव निवासी टेकचंद का बेटा राहुल (28) शनिवार रात 8 बजे अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद, उसके परिजनों ने रविवार तड़के 3 बजे चितमन पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट…
Read Moreदेहज में नहीं मिली थार , दुल्हन करती रही इंतिजार ; कोतवाली में दोनों पक्ष
चिलकाना। शादी का मंडप सजा हुआ था, आँगन रोशनी से जगमगा रहा था। रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, और सबके चेहरे खुशी से खिले हुए थे। अचानक पता चला कि बारात नहीं आ रही है। उनके चेहरों पर जो खुशी थी, वह गम और चिंता में बदल गई। हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन आँखों में आँसू लिए बैठी रही। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दूल्हे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की माँग की। थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी दुल्हन के भाई ने बताया…
Read Moreएक सप्ताह में तीन नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जानिये कैसे नाबालिगों को बनाता था शिकार ?
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने तीन मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का आरोपी युवक शाम के समय फ़िल्मी अंदाज़ में बाइक चलाता था। वह किसी भी मोहल्ले में जाकर अकेले खेल रही लड़कियों को देखकर अपने झांसे में फंसा लेता था। उसके बाद बहाने से अपनी बाइक पर बिठाकर किसी सुनसान जगह पर ले जाता और उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। अपनी मनमानी करने के बाद नाबालिग युवती को सुनसान जगह पर अकेले छोड़ देता। आरोपी ने एक…
Read Moreपंचायत चुनाव से पहले कैराना से देसी तमंचों का बड़ा जखीरा किया बरामद
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले में पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले कैराना के एक घर से देसी तमंचों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में तैयार और अधूरे देसी तमंचे और बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कैराना थाना क्षेत्र के इकबालपुरी मोहल्ले में एक घर में तमंचा बनाने की फैक्ट्री…
Read Moreबीमा पॉलिसी के क्लेम की रकम हड़पने के लिए माँ ने की अपने बेटे की हत्या
कानपुर देहात : जिले के बरौर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय प्रदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मां ने बीमा पॉलिसी के क्लेम की रकम हड़पने के लिए अपने बेटे की हत्या की थी। तीनों ने हत्या को दुर्घटना बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अंगदपुर निवासी 23 वर्षीय प्रदीप उर्फ सूखा का शव रविवार रात कानपुर-इटावा हाईवे पर बरामद हुआ। परिजनों ने गांव…
Read Moreबेटे के नाम पर करा लीं 40-40 लाख रुपये की चार बीमा पॉलिसियाँ…. फिर माँ ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी जिगर के टुकड़े की हत्या
कानपुर देहात : कानपुर देहात में एक माँ का प्यार परास्त हो गया। उसने अपने प्रेमी और उसके भाई से अपने बेटे की हत्या करवा दी। हत्या से पहले, उसने अपने बेटे के नाम पर 40-40 लाख रुपये की चार बीमा पॉलिसियाँ भी लीं, ताकि बाद में पैसों का बँटवारा हो सके। हत्या को एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने पूरी साज़िश नाकाम कर दी। आपको बता दें कि वह एक माँ थी। उसका नाम ममता था… लेकिन पति की मौत के बाद उसे…
Read Moreसांसद के नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक विवादित वीडियो किया शेयर
शामली : कैराना लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद इकरा हसन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सांसद के नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक विवादित वीडियो शेयर किया गया है। इस पोस्ट पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। हालाँकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह असल में सांसद इकरा हसन की आईडी है या किसी ने जानबूझकर उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर यह विवादित वीडियो शेयर किया है। शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मामले की गहन जाँच…
Read More