सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने तीन मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का आरोपी युवक शाम के समय फ़िल्मी अंदाज़ में बाइक चलाता था। वह किसी भी मोहल्ले में जाकर अकेले खेल रही लड़कियों को देखकर अपने झांसे में फंसा लेता था। उसके बाद बहाने से अपनी बाइक पर बिठाकर किसी सुनसान जगह पर ले जाता और उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। अपनी मनमानी करने के बाद नाबालिग युवती को सुनसान जगह पर अकेले छोड़ देता। आरोपी ने एक के बाद एक तीन मासूम बच्चियों को अपना शिकार बना लिया। मासूम बच्चियों ने अपने परिजनों को बताया तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने थाना मिर्जापुर में आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी ग्रामीण सागर जैन ने मामले का अनावरण करते हुए बताया कि थाना मिर्जापुर इलाके के विभिन्न मोहल्लों में मासूम बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं सामने आई थीं। तीनों बच्चियों के परिजनों ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने आसपास के लगभग 60 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर ले जाने वाले युवक की पहचान सलमान उर्फ़ सल्लू के रूप हुई। सीसीटीवी फुटेज में सलमान बाइक पर बच्चियों को ले जाता हुआ दिखाई दिया। सीसीटीवी में हुई पहचान के आधार पर पुलिस ने आरोपी सलमान की तलाश शुरू कर दी है।
एसपी देहात के अनुसार तीनों पीड़ित लड़कियों के परिवारों ने 25 अक्टूबर, 29 अक्टूबर और उसी रात बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिवारों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एक अज्ञात युवक उनकी बेटियों को बाइक पर बिठाकर जंगल में ले गया और उनके साथ बलात्कार किया। 29 अक्टूबर को दूसरी लड़की के परिवार ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी एक बड़े कुएँ के पास खेल रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी ने लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें कीं, शोर मचाने पर उनकी पिटाई की और उन्हें मदरसा रैमी के पास छोड़कर भाग गया।
घटना की रात तीसरी पीड़िता के परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी तीन बेटियाँ घर के बाहर खेल रही थीं। एक अज्ञात युवक बाइक पर आया और उन्हें बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया। वहाँ आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं गालियाँ दीं मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी सलमान उर्फ सल्लू को शेरपुर पेलो रोड स्थित इकबाल कॉन्ट्रैक्टर के बगीचे के पास एक जर्जर मकान से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान मासूम लड़कियों से पता पूछता था। वह कुछ न जानने का दावा करता था। फिर उन्हें उस जगह ले जाने के लिए कहता था। वह एक लड़की को खाना देने के बहाने एक खंडहरनुमा इमारत में ले जाता था। आरोपी लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। शोर मचाने पर उन्हें मारता-पीटता भी था। आरोपी ने एक हफ्ते के अंदर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार किया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया है। आरोपी अपनी बाइक पर आलीशान अंदाज़ में घूमता था और लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाता था। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हो गई।

