लक्सर : पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गाँव में गुरुवार शाम आठ बजे दबंगों की एक सनसनीखेज वारदात हुई। कुछ ग्रामीणों ने मंदिर में बैठे युवक अर्जुन को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने अर्जुन को हरिद्वार के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल और फेरुपुर पुलिस चौकी प्रभारी…
Read MoreCategory: उत्तराखंड
उत्तराखंड में भूस्खलन से आधा दर्जन घर ध्वस्त, 12 लोग लापता बचाव अभियान जारी
चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में मूसलाधार बारिश के कारण बादल फटने से कम से कम 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बुधवार देर रात हुई अचानक बारिश के कारण नंदा नगर में भारी मलबा आ गया, जिससे छह इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने कहा कि नुकसान और हताहतों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमों को तैनात किया गया है, साथ ही मलबा हटाने और राहत कार्यों…
Read Moreयुवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने मौके पर पहुच मामले की जांच शरू कर दी
रुड़की : हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र से एक अहम खबर सामने आई है। एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक कल देर रात खाना खाने के बाद घर से निकला था और सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलौर थाना क्षेत्र के मन्ना खेड़ी गांव…
Read Moreउफनती नदी में फंसे ट्रेक्टर ट्रॉली पर बैठे मज़दूर, टोंस नदी में बह जाने से 8 लोगों की मौत, वीडियो हुआ वायरल
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को टोंस नदी के उफनते पानी में बह जाने से चार महिलाओं समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इस हिमालयी राज्य के कई इलाकों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। 8 से 12 मज़दूर प्रेमनगर इलाके में खनन कार्य में लगे थे, जब वे अचानक उफान पर चल रहे एक जलाशय के बीच में फंस गए। नदी किनारे से किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में वे एक ट्रॉली ट्रक के ऊपर बैठे दिखाई…
Read Moreदेहरादून की नदियों ने धारण किया विकराल रूप, पानी के बहाव में नहीं टिक पता हरिद्वार हाईवे, सड़कें भी बही
देहरादून : उत्तराखंड में देर रात से हो रही बारिश ने पूरे राज्य में तबाही मचा दी है। हर तरफ तबाही के निशान दिखाई दे रहे हैं। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और मसूरी में बादल फटने से तबाही मची है। हाईवे पर कई जगह सड़कें टूट गई हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में लोग डरे हुए हैं। मसूरी में हालात बेहद खराब हैं। मसूरी देहरादून रोड कई जगहों पर बंद है। कई जगहों पर सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग का भी यही हाल है, जहाँ…
Read Moreसहस्रधारा में देर रात फटा बादल, मलबे से भर गया मुख्य बाज़ार, कई होटलों और दुकानों को नुकसान
देहरादून : सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, मुख्य बाज़ार में मलबे के कारण दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने अमर उजाला को बताया कि यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई। कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाज़ार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक बाज़ार में बनी करीब 7…
Read Moreउत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे पीएम मोदी, आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया रद्द, जानिये क्यों ?
देहरादून : पीएम मोदी को आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करना था। इसके लिए पीएम मोदी देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसी बीच मौसम खराब हो गया। जिसके चलते पीएम मोदी का आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण रद्द करना पड़ा। पीएम मोदी को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और पौड़ी का हवाई निरीक्षण करना था। हवाई दौरा रद्द होने के बाद पीएम मोदी ने सीएम धामी से आपदा प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही, पीएम मोदी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस…
Read Moreसीएम योगी ने हिमाचल और उत्तराखंड को दी 5 करोड़ की सहायता राशि, जनता से अपील करते हुए बोले- आपदा के समय सतर्कता और बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है
सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए राहत सामग्री से लदे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरोवर पोर्टिको, अंबाला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि राहत सामग्री मानवीय संवेदना की महत्वपूर्ण कड़ी है। संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता इन तीनों राज्यों के अपने बहन-भाइयों के साथ खड़ी है। इस दौरान सीएम योगी ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड…
Read More12 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रहे सेवानिवृत्त कुलपति, जालसाजों ने ठग लिए 1.47 करोड़, शिकायत के बाद साइबर अपराधी गिरफ्तार
देहरादून : महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कुलपति को डिजिटल अरेस्ट कर 1.47 करोड़ रुपये की ठगी करने के अमले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है। देहरादून पुलिस ने साइबर अपराधी को हिमाचल प्रदेश के सोलन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित कुलपति को व्हाट्सएप कॉल के जरिए 12 दिनों तक न सिर्फ डिजिटल अरेस्ट रखा बल्कि डरा धमका कर एक करोड़ 47 लाख रूपये ठग लिये। आपको बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस के साइबर अपराध विभाग के नाम पर व्हाट्सएप कॉल पर पीड़ित सेवानिवृत्त कुलपति…
Read Moreदेहरादून अवैध संबंध हत्याकांड मामले में 3 सुपारी किलरों को फांसी, 2 को मिली उम्रकैद की सजा
देहरादून : सत्र न्यायाधीश प्रथम महेश चंद्र कुशवाहा की अदालत ने राजधानी के गुच्चूपानी में ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या करने के पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। तीन दोषियों को पैसों के लिए हत्या करने के जुर्म में फांसी की सजा सुनाई गई है। उन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दो दोषियों को हत्या की साजिश रचने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार मेहूवाला में…
Read More