देहरादून में इंटरनेशनल शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग का आगाज, 14 देशों के दिग्गज स्केटर्स के बीच भारत की नंबर-1 बनने की जंग

Skating Trophy 2026 in Uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इंटरनेशनल शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का शानदार आगाज हो गया है। हिमाद्रि आइस रिंक में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 देशों के शीर्ष स्केटर्स हिस्सा ले रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान एशियन स्केटिंग यूनियन के अध्यक्ष म्योंग-ही चांग समेत कई अंतरराष्ट्रीय खेल अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में भारतीय संस्कृति और एशियाई एकता की झलक देखने को मिली। भारतीय स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से तैयार किए गए ‘One Asia, One…

Read More

सीएम धामी के बाद पत्नी गीता धामी ने उठाया ‘जिहाद’ का मुद्दा, सरकार के कामकाज का किया बखान

CM Pushkar Singh Dhami's Wife

देहरादून : उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने चंपावत में आयोजित सावन उत्सव कार्यक्रम के दौरान सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए लैंड जिहाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी सरकार की कई योजनाओं और फैसलों का उल्लेख किया। चंपावत में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से सावन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में गीता धामी मुख्य अतिथि के रूप…

Read More

MBBS के बाद 3 साल सरकारी सेवा जरूरी! फिर ही कर सकेंगे PG, उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की नई पॉलिसी

MBBS के बाद 3 साल सरकारी सेवा जरूरी!

देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टरों के लिए एक बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया गया है। अब एमबीबीएस के बाद डॉक्टरों को कम से कम तीन साल तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में काम करना अनिवार्य किया जा सकता है। इसके बाद ही उन्हें पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी में दाखिले के लिए आवेदन करने की अनुमति मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में नई पॉलिसी का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। अब इसे आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है। अगर मंत्रिमंडल…

Read More

सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, 8 जोन, 52 सेक्टर और 100 सब-सेक्टर में बंटा जिला; 1750 CCTV कैमरों से निगरानी, आज रात रूट होगा डायवर्ट 

Kawad Yatra 2026

सहारनपुर : सावन मास की शुरुआत के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर शिवभक्त अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं। हरिद्वार से निकलने वाले कांवड़ियों की बड़ी संख्या सहारनपुर जिले से होकर गुजरती है। यही वजह है कि कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, बिजली, सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से…

Read More

कांवड़ियों के लिए प्रतिबंधित रहेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, भगवानपुर बॉर्डर से होंगे डायवर्ट; जानिए वजह

कांवड़ियों के लिए प्रतिबंधित रहेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे,

देहरादून : 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इस बार पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी एक्सप्रेसवे को कांवड़ियों की आवाजाही से पूरी तरह मुक्त रखना है, ताकि दिल्ली और देहरादून के बीच सामान्य यातायात निर्बाध रूप से चलता रहे। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस…

Read More

सीएम धामी ने चैंपियनों का बढ़ाया हौसला, ऋषिकांता सिंह और अनाहत सिंह को दी बधाई

Dhami Cabinet on Madrasas

देहरादून : स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित हो रहे 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। देश के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांता सिंह और स्क्वैश में अनाहत सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि ने देश को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ऋषिकांता सिंह ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप…

Read More

हरिद्वार में गरजे राकेश टिकैत, बोले- ‘जब सरकार तक आवाज नहीं पहुंचती, तब आंदोलन होते हैं’

Bharatiya Kisan Union Tikait Mahapanchayat,

हरिद्वार : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरिद्वार में आयोजित किसान महापंचायत में केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब सरकार तक लोगों की आवाज नहीं पहुंचती, तब आंदोलन करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को उठाना हर नागरिक का अधिकार है और उस पर बल प्रयोग उचित नहीं है। हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित भारतीय किसान यूनियन टिकैत की…

Read More

मसूरी सुमित मौत मामला: प्रेमिका समेत दो लोगों पर हत्या का मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

The young man was first called from his home and then shot in the park, Police is searching for the killers

देहरादून : मसूरी क्षेत्र में युवक सुमित पाल का शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में सुमित की कथित प्रेमिका समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह मामला सामान्य मौत का नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार…

Read More

उत्तराखंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड में रैली की अनुमति रद्द, कांग्रेस के सामने नई चुनौती

Dehradun Students' Echo Program,

देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति कार्यक्रम से ठीक तीन दिन पहले रद्द कर दी गई है। इस फैसले के बाद कांग्रेस के सामने कम समय में नए आयोजन स्थल की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 8 जुलाई को जिला प्रशासन और नगर निगम से अनुमति मांगी थी। प्रशासन की…

Read More

अरेबियन मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी ग्रांट खत्म; 452 मदरसों पर पड़ेगा असर

Dhami Cabinet on Madrasas

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के अरेबियन मदरसों को लेकर बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अरेबियन मदरसों को मिलने वाली सरकारी ग्रांट समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सरकार का यह फैसला वित्तीय वर्ष 2027-28 से लागू होगा। इसके साथ ही राज्य में मदरसों की मान्यता और संचालन की व्यवस्था नए कानून के तहत संचालित होगी। सरकार के मुताबिक, उत्तराखंड में लागू मदरसा एजुकेशन बोर्ड एक्ट और गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा मान्यता नियम 30 जून 2026 को समाप्त हो चुके हैं।…

Read More