वाराणसी : शहर में पार्किंग विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या कर दी गई। अपार्टमेंट के दबंग पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शिक्षक की लोहे की रॉड और ईंट से कूचकर हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तीन घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी पटना के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का बेटा है। घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के ब्रिज एन्क्लेव स्थित मातृ छाया अपार्टमेंट में हुई। डीसीपी क्राइम…
Read MoreCategory: Featured
पत्नी के दुपट्टे से युवक ने लगाई फांसी, परिजनों हत्या कर शव फंदे पर लटकाने लगाया आरोप, जाँच में जुटी पुलिस
अलीगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (डीडीयू अस्पताल) अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका मिला। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। युवक बुलंदशहर जिले का रहने वाला था और अपनी बीमार साली की देखभाल के लिए पत्नी के साथ अस्पताल आया था। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। गुरुवार रात अंशुल वार्ड में ही पत्नी के साथ मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। इसी बीच पत्नी सो…
Read Moreबरेली में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी दस्वावेजो से पासपोर्ट बनवा कर आई विदेश यात्रा, महिला और उसकी दो बहनें गिरफ्तार
बरेली : उत्तर प्रदेश बरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला ने धोखाधड़ी से न सिर्फ दो पासपोर्ट बनवा लिए बल्कि वह इन पासपोर्टों से विदेश यात्रा भी कर आई। गोपनीय सूचना मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने सुचना के आधार पर महिला और उसकी दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें किमुनारा बी का परिवार बांग्लादेश के खुलना, जिला जेसोर में रहता है। मुनारा बी ने अवैध रूप से…
Read Moreअस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत, पत्नी की बिगड़ी हालत, व्यक्ति ने डीएम से की कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति एक नवजात बच्चे का शव बैग में लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच गया। यह देखकर डीएम कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन, अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हो गई और पत्नी की हालत बिगड़ गई। व्यक्ति ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। जिले के महेवागंज स्थित गोल्डर अस्पताल में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को…
Read Moreपूर्व सांसद बृजशरण शरण सिंह ने बाबा रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मांगी माफ़ी
गोंडा : कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजशरण शरण सिंह ने बाबा रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर काफी हंगामा हुआ था। अब बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि दिया गया बयान गलत था। मेरे मुंह से कुछ शब्द निकल गए थे। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। पूर्व सांसद ने कहा कि मैंने बचपन से ही यह नियम बना लिया है कि किसी भी शरीफ या गरीब व्यक्ति का अपमान नहीं…
Read Moreआधार कार्ड से छेड़छाड़ कर बनाते थे फर्जी आधार कार्ड, फर्जी जनसेवा केंद्र चलाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बेहट पुलिस ने सरकारी वेबसाइट पर आधार कार्ड से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लोगों को अपना शिकार बनाने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए अभियुक्तों के पास से 12 आधार कार्ड, फिंगरप्रिटर, आई प्रिंटर और आधार कार्ड बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। यह गिरोह शामली समेत कई जिलों में फैला हुआ है। आपको बता दें कि गुरुवार को बेहट पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला गार्डन स्थित जन सेवा केंद्र पर…
Read Moreबिहार चुनाव से पहले अल्पसंख्यक मतदाताओं पर नीतीश कुमार की नज़र, 17 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं तक पहुँचने का प्रयास
पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 17 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं तक पहुँचने का प्रयास किया है। नितीश कुमार ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के शताब्दी समारोह को एक राजनीतिक मंच के रूप में इस्तेमाल किया और खुद को मुस्लिम कल्याण के लिए प्रतिबद्ध नेता के रूप में पेश किया। मदरसा सुधारों से लेकर महिलाओं और युवाओं के लिए बढ़े हुए बजट और कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए, नीतीश ने सावधानी से समावेशिता का एक आख्यान बुना, साथ ही अल्पसंख्यक…
Read Moreहनी ट्रैप मामले में एक महिला और एक हेड कांस्टेबल समेत तीन लोग गिरफ्तार, हनी ट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपये वसूलने की साजिश
मुरादाबाद : संभल के एक व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने की साजिश का ऑडियो सामने आया है। इसमें आरोपी पैसे बांटने की बात कर रहे हैं। पुलिस ने इस रिकॉर्डिंग को केस का हिस्सा बना लिया है। अब तक फैजल, सिपाही रिजवान और एक युवती को जेल भेजा जा चुका है। गिरोह का सरगना बाबर फरार है। एक बड़ा दल पकड़ा गया है। उससे बीस लाख रुपये की रंगदारी वसूली जाएगी। इसके बाद सभी लोग पांच-पांच लाख रुपये बांट लेंगे। यह ऑडियो संभल…
Read Moreसहारनपुर में गूगल मैप ने फिर भटकाया, तालाब में उतर गई मंदिर जा रहे युवकों की कार, बमुश्किल बची जान
सहारनपुर : सहारनपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें गूगल मैप की मदद से चल रही एक कार रास्ता भटककर तालाब में गिर गई। कार में सवार मेरठ विश्वविद्यालय के चार छात्रों ने बमुश्किल खिड़कियों को खोलकर बाहर कूदना पड़ा। जिससे युवको की जान बच पाई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ। लेकिन इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मेरठ विश्वविद्यालय के छात्र नेता सूर्या ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों आदित्य, वरुण और अंशुल के…
Read Moreरोज़-रोज़ की गालियों से मैं बहुत थक गया हूँ,,,,पत्र में यह लिखने के बाद SBI की हाउसिंग लोन शाखा के वरिष्ठ लिपिक हो गए लापता
आगरा : छीपीटोला स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की हाउसिंग लोन शाखा के वरिष्ठ लिपिक के पत्र ने सनसनी फैला दी है। इस पत्र में उन्होंने अपने दर्द को बयां किया है। “मैं यह पत्र भारी मन से और पूरी तरह सोच-विचार कर लिख रहा हूँ। अब मैं और गालियाँ और अपशब्द नहीं सुन सकता। रोज़-रोज़ की गालियों से मैं बहुत थक गया हूँ… पत्र में यह लिखने के बाद, छीपीटोला स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की हाउसिंग लोन शाखा के 40 वर्षीय वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र पाल सिंह लापता हो…
Read More