पूर्व सांसद बृजशरण शरण सिंह ने बाबा रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मांगी माफ़ी

गोंडा : कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजशरण शरण सिंह ने बाबा रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर काफी हंगामा हुआ था। अब बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि दिया गया बयान गलत था। मेरे मुंह से कुछ शब्द निकल गए थे। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

पूर्व सांसद ने कहा कि मैंने बचपन से ही यह नियम बना लिया है कि किसी भी शरीफ या गरीब व्यक्ति का अपमान नहीं करूंगा। अगर गलती से हो भी जाए तो माफी मांगने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। मैंने नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। बता दें कि 17 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts