सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए राहत सामग्री से लदे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरोवर पोर्टिको, अंबाला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि राहत सामग्री मानवीय संवेदना की महत्वपूर्ण कड़ी है। संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता इन तीनों राज्यों के अपने बहन-भाइयों के साथ खड़ी है। इस दौरान सीएम योगी ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड…
Read MoreCategory: राजनीति
सीएम योगी का बड़ा कदम, यूपी के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की मान्यता की जाँच के दिए आदेश, मंडलायुक्त 15 दिन में देंगे रिपोर्ट
लखनऊ : बाराबंकी के श्री राम स्वरूप विश्वविद्यालय में एलएलबी की मान्यता को लेकर हुए बवाल के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलों के मंडलायुक्तों को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों की मान्यता की जाँच के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति 15 दिन में रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बाराबंकी के श्री राम स्वरूप विश्वविद्यालय मामले के बाद कई अनियमितताएँ सामने आईं, जिन्हें लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश…
Read Moreसीएम योगी ने झंडी दिखाकर रवाना किये राहत सामग्री से भरे 48 ट्रक, दो मंत्री और एक विधायक जा रहे पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तीन प्रदेशों की सीमा से लगे जनपद सहारनपुर पहुँचे। जहां सीएम योगी ने अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित किया और केंद्र की मोदी सरकार के नारे “सबका साथ, सबका विश्वास” को साकार करते हुए बाढ़ प्रभावित राज्यों को राहत सामग्री को रवाना किया। उन्होंने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…
Read Moreशिक्षकों को सीएम योगी का तोहफा, शिक्षक दिवस पर कहा- कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी, शिक्षामित्रों को भी मिलेगा लाभ
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 4 बजे लोकभवन में शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों के 66 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निगरानी तथा स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस की स्थापना के लिए प्रधानाध्यापकों को टैबलेट और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि बेसिक…
Read Moreअखिलेश यादव ने ABVP का नया फुलफॉर्म बताया – अखिल भारतीय वीडियो ऑफ पिटाई, कहा- ऐसे संस्थान भाजपा के ‘नेकर मित्र’ चला रहे हैं
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षक दिवस पर आयोजित पार्टी कार्यालय में शिरकत की। जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर रहा है। शिक्षक समाज की रीढ़ हैं, लेकिन मौजूदा सरकार शिक्षा पर लगातार हमला कर रही है। सरकार लोगों को निरक्षर बनाने की कोशिश कर रही है। हमारी सरकार बनने पर गरीब, पिछड़े और दलित समाज के बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा…
Read Moreअयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे, रामलला के दर्शन किए, राम जन्मभूमि परिसर में लगभग दो घंटे बिताए
अयोध्या : 5 सितंबर को राम मंदिर में इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ गया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद, पहले विदेशी प्रधानमंत्री के रूप में भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे ने अपनी पत्नी के साथ रामलला के दर्शन किए। भूटान के प्रधानमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह 9:30 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से बिहार के गया से अयोध्या हवाई अड्डे पहुँचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विदेश…
Read Moreहस्तिनापुर में बाढ़ पीड़ितों ने वापस की राहत सामग्री, राज्यमंत्री को सुनाई खरी-खोटी, ग्रामीण बोले – हमें “राहत नहीं, जान चाहिए”
मेरठ : हस्तिनापुर क्षेत्र के बस्तौरा नारंग गाँव में गंगा नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गाँव पहुँचे और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बाढ़ राहत सामग्री बाँटना शुरू किया, लेकिन ग्रामीणों ने राहत सामग्री लेने से साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने मंत्री दिनेश खटीक की मौजूदगी में राहत सामग्री लेने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने कहा- उन्हें राशन नहीं, जान और सुरक्षित ठिकाना चाहिए।…
Read Moreसीएम योगी ने अयोध्या को दी बड़ी सौगात, गोंडा को जोड़ने वाला दूसरा पुल सरयू नदी पर 273 करोड़ रुपये में बनेगा
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को एक और बड़ी सौगात दी है। सरयू नदी पर एक किलोमीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा एक नया पुल बनेगा, जिससे अयोध्या के विकास को गति मिलेगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 273 करोड़ रुपये है। हाल ही में विधायक दल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी है। यह पुल लता चौक को नया घाट और कटरा से जोड़ेगा, जिससे अयोध्या-गोंडा के बीच आवागमन और सुगम हो जाएगा। पुराने पुल के समानांतर बनने वाला…
Read Moreभाजपा विधायक के सगे भाई भोलेंद्र पाल सिंह ने मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके ओएसडी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी करना गोरखपुर के पिपराइच से भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के सगे भाई भोलेंद्र पाल सिंह को महंगा पड़ गया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। भोलेंद्र को रविवार देर शाम कुशीनगर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में भोलेंद्र के खिलाफ दो दिनों में तीन थानों में 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसमें 4 मुकदमे गिरफ्तारी के बाद दर्ज किए गए हैं। पुलिस…
Read Moreअब भाजपा विधायक ने राहुल गांधी पर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, राहुल गांधी को बताया मंदबुद्धि बच्चा
बरेली : बरेली के नवाबगंज से भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टोपी पहने तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की। इस पर जब प्रतिक्रियाएँ आने लगीं, तो उन्होंने एक और पोस्ट कर राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। डॉ. एमपी आर्य ने दो दिन पहले अपने फेसबुक वॉल पर राहुल गांधी की टोपी पहने तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था “मैं हिंदुस्तान देश तुम्हें कैसे सौंप दूँ… तुम्हारी रैलियों में हमने पाकिस्तान का झंडा देखा है।” इस पर जब प्रतिक्रियाएँ आने लगीं,…
Read More