आगरा : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास पर प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेजे जाने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने गिरफ्तारियों और मुकदमे में लगाई गई धाराओं को लेकर विरोध तेज करने का ऐलान किया है। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आगरा पहुंचे और जिला जेल में बंद पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर तीखा हमला बोला।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


