नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा में पहलगाम हमले और भारत की प्रतिक्रिया पर बहस शुरू करते हुए विपक्ष से कुछ कड़े सवाल पूछे और ज़ोर देकर कहा कि सशस्त्र बल भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहते हैं। सरकार पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा, “विपक्ष पूछ रहा है कि हमारे कितने विमान मार गिराए गए, उन्होंने कभी नहीं पूछा कि दुश्मन के कितने विमान गिरे।” उन्होंने कहा, “किसी भी परीक्षा में परिणाम मायने रखते हैं,…
Read MoreCategory: राजनीति
ट्रैक्टर बनाम हवाई जहाज, रूडी के हवाई जहाज को कैसे चुनौती देता बलियान का ट्रैक्टर!
दिल्ली : इस बार 12 अगस्त को होने वाला कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। इस बार यह चुनाव सिर्फ़ एक संगठन के नेतृत्व का चुनाव नहीं, बल्कि सत्ता के भीतर बदलती हवाओं का प्रतीकात्मक संघर्ष बन गया है। एक ही पार्टी के दो नेता एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में पूर्व मंत्री संजीव बलियान उतर आए हैं। यही वजह है कि पिछले 25 सालों से निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा रहे भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी इस बार…
Read Moreमैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर चुप क्यों अखिलेश ?राजनीतिक गलियारों में उठे सवाल
लखनऊ: मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत समाजवादी पार्टी के नेता प्रवेश यादव ने दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभी तक इस पूरे विवाद पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है, जिससे राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ…
Read Moreविधायक कीरत सिंह को क्लीन चिट मिली तो महिला नेता ने चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश की, समिति ने बचाई जान
सहारनपुर : गंगोह से भाजपा विधायक कीरत सिंह को शनिवार को बड़ी राहत मिली। गुर्जर जांच समिति ने उन्हें 13 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप से क्लीन चिट दे दी। यह फैसला समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को सहारनपुर में हुई पंचायत में लिया। फैसला आते ही वहां मौजूद पूर्व भाजपा नेता कोमल चौधरी भड़क गईं। विधायक पर सेटिंग का आरोप लगाते हुए वह सीढ़ियों की ओर दौड़ीं और चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूदने की कोशिश की। लोगों ने उन्हें पकड़कर वापस खींच लिया। यह…
Read Moreराहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार, कहा- कांग्रेस ओबीसी की विश्वसनीय पार्टी नहीं
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया साइट X पर एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस ओबीसी समाज की विश्वसनीय पार्टी नहीं है। कांग्रेस के दिल में कुछ और जुबान पर कुछ और है। उन्होंने कहा कि एनडीए का भी ओबीसी के प्रति यही हाल है। मायावती के इस बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान के संदर्भ में देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना न कराना कांग्रेस की भूल थी। उन्होंने आगे कहा कि ओबीसी के…
Read Moreयोगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला थाने में धरने पर बैठीं, कहा- जब तक थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक नहीं हटूंगी
कानपुर देहात : जिले में खाकी वर्दी वालों का दबदबा इतना बढ़ गया है कि योगी की मंत्री की भी नहीं सुनी जा रही है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली के थाना प्रभारी के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। राज्य मंत्री के धरने पर बैठने की सूचना पर लखनऊ तक पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी अरविंद मिश्रा, डिप्टी एसपी राजेश पांडे समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज्य मंत्री को…
Read Moreमैच हारने पर नहीं दिए 50 रूपये, तो दोस्तों ने कर दी घिनौनी करतूत, वीडियो बनाकर एक महीने तक किया बलैकमेल
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान इलाके में कक्षा 10 वी के छात्र को क्रिकेट मैच हारना महंगा पड़ गया। मैच में 50 रूपये का दांव हारने पर उसके दोस्तों ने न सिर्फ उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया बल्कि वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करते रहे। इतना ही नहीं जब छात्र ने उनका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। दोस्तों की करतूत से परेशान छात्र के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ…
Read Moreबिजली विभाग की बैठक में अधिकारियों पर भड़के भाजपा विधायक, नोटों की गड्डी रखकर कहा- कुछ तो शर्म करो….
सहारनपुर : इन दिनों भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि बिजली विभाग की बैठक में वह अधिकारियों पर भड़क गए। विधायक ने न सिर्फ गलत तरीके से लगे बिजली के खंभों को हटाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई, बल्कि अधिकारियों के सामने 50 हजार रुपये की गड्डी रखकर कहा कि कुछ तो शर्म करो। बैठक में नोटों की गड्डी देखकर अधिकारी सकते में आ गए। सभी अधिकारी बगलें झांकने लगे। आपको बता दें कि सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर…
Read Moreसपा नेता रमेश यादव के बेटे संदीप ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद में उठाया खौफनाक कदम
चंदौली : सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गाँव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के 35 वर्षीय छोटे बेटे संदीप यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। संदीप ने अपने ही घर के बरामदे में पिता की लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच कर रही है। आपको बता दें कि सकलडीहा क्षेत्र के जोगवा दुबौलिया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और पूर्व…
Read Moreदिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम योगी, जेपी नड्डा से भी की मुलाकात
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुँचे। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Read More