विधायक कीरत सिंह को क्लीन चिट मिली तो महिला नेता ने चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश की, समिति ने बचाई जान

When MLA Kirat Singh got a clean chit the woman leader tried to jump from the fourth floor

सहारनपुर : गंगोह से भाजपा विधायक कीरत सिंह को शनिवार को बड़ी राहत मिली। गुर्जर जांच समिति ने उन्हें 13 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप से क्लीन चिट दे दी। यह फैसला समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को सहारनपुर में हुई पंचायत में लिया। फैसला आते ही वहां मौजूद पूर्व भाजपा नेता कोमल चौधरी भड़क गईं। विधायक पर सेटिंग का आरोप लगाते हुए वह सीढ़ियों की ओर दौड़ीं और चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूदने की कोशिश की। लोगों ने उन्हें पकड़कर वापस खींच लिया। यह…

Read More

राहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार, कहा- कांग्रेस ओबीसी की विश्वसनीय पार्टी नहीं

Mayawati claims BSP's return with ballot paper

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया साइट X पर एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस ओबीसी समाज की विश्वसनीय पार्टी नहीं है। कांग्रेस के दिल में कुछ और जुबान पर कुछ और है। उन्होंने कहा कि एनडीए का भी ओबीसी के प्रति यही हाल है। मायावती के इस बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान के संदर्भ में देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना न कराना कांग्रेस की भूल थी। उन्होंने आगे कहा कि ओबीसी के…

Read More

योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला थाने में धरने पर बैठीं, कहा- जब तक थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक नहीं हटूंगी

Yogi's minister Pratibha Shukla sat on a dharna in the police station

कानपुर देहात : जिले में खाकी वर्दी वालों का दबदबा इतना बढ़ गया है कि योगी की मंत्री की भी नहीं सुनी जा रही है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली के थाना प्रभारी के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। राज्य मंत्री के धरने पर बैठने की सूचना पर लखनऊ तक पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी अरविंद मिश्रा, डिप्टी एसपी राजेश पांडे समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज्य मंत्री को…

Read More

मैच हारने पर नहीं दिए 50 रूपये, तो दोस्तों ने कर दी घिनौनी करतूत, वीडियो बनाकर एक महीने तक किया बलैकमेल 

When he did not give 50 rupees after losing the match, His friends did a disgusting thing, Made a video and blackmailed him for a month

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान इलाके में कक्षा 10 वी के छात्र को क्रिकेट मैच हारना महंगा पड़ गया। मैच में 50 रूपये का दांव हारने पर उसके दोस्तों ने न सिर्फ उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया बल्कि वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करते रहे। इतना ही नहीं जब छात्र ने उनका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। दोस्तों की करतूत से परेशान छात्र के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ…

Read More

बिजली विभाग की बैठक में अधिकारियों पर भड़के भाजपा विधायक, नोटों की गड्डी रखकर कहा- कुछ तो शर्म करो…. 

BJP MLA got angry at the officers in the meeting of electricity department

सहारनपुर : इन दिनों भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि बिजली विभाग की बैठक में वह अधिकारियों पर भड़क गए। विधायक ने न सिर्फ गलत तरीके से लगे बिजली के खंभों को हटाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई, बल्कि अधिकारियों के सामने 50 हजार रुपये की गड्डी रखकर कहा कि कुछ तो शर्म करो। बैठक में नोटों की गड्डी देखकर अधिकारी सकते में आ गए। सभी अधिकारी बगलें झांकने लगे। आपको बता दें कि सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर…

Read More

सपा नेता रमेश यादव के बेटे संदीप ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद में उठाया खौफनाक कदम

SP LEADER SON SHOT HIMSELF

चंदौली : सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गाँव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के 35 वर्षीय छोटे बेटे संदीप यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। संदीप ने अपने ही घर के बरामदे में पिता की लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच कर रही है। आपको बता दें कि सकलडीहा क्षेत्र के जोगवा दुबौलिया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और पूर्व…

Read More

दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम योगी, जेपी नड्डा से भी की मुलाकात

CM Yogi met PM Modi and Home Minister Amit Shah in Delhi

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुँचे। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

नकली खाद-बीज की बिक्री से किसान परेशान, सरकार ने छेड़ा “विकसित कृषि संकल्प अभियान”

Farmers are troubled by the sale of fake fertilizers and seeds

दिल्ली : भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की लगभग 60 से 65 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। भारतीय किसान न केवल राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा का प्रहरी है, बल्कि अर्थव्यवस्था की गति का भी प्रमुख आधार है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि देश का यह अन्नदाता आज नकली और घटिया खाद, बीज और कीटनाशकों के कारण बर्बादी के कगार पर है। यह समस्या अब छिटपुट नहीं रही, बल्कि एक संगठित और गहरी साज़िश बन गई है जिसमें कई स्तरों पर भ्रष्टाचार…

Read More

बिहार सरकार कौन चला रहा है? “नेतृत्व और चुनावी राजनीति के गणित पर उठे सवाल”

जनता अगले चुनाव में इसका जवाब देगी।

दिल्ली : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। विपक्ष ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और उनके प्रशासनिक नियंत्रण को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं। यह कोई साधारण बहस नहीं, बल्कि एक गंभीर राजनीतिक विमर्श है जो सिर्फ़ नीतीश कुमार के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बिहार के शासन की दिशा और दशा पर सवाल उठाता है। सवाल यह है कि क्या विपक्ष द्वारा नीतीश कुमार पर सवाल उठाना और उनके नेतृत्व पर संदेह करना महज़ एक अफवाह…

Read More

ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्टे देने से किया इनकार

Big setback to Lalu Yadav in land for job scam

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ज़मीन के बदले नौकरी मामले में निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। लालू यादव ने ज़मीन के बदले नौकरी मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग को खारिज करने वाले सीबीआई के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह…

Read More