लक्सर : पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गाँव में गुरुवार शाम आठ बजे दबंगों की एक सनसनीखेज वारदात हुई। कुछ ग्रामीणों ने मंदिर में बैठे युवक अर्जुन को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने अर्जुन को हरिद्वार के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल और फेरुपुर पुलिस चौकी प्रभारी…
Read MoreCategory: राज्य
बस्ती के हरैया में तनाव, दो पक्षों में मारपीट के बाद बाइक में लगाई आग, भारी पुलिस बल तैनात
बस्ती : जिले के हरैया क्षेत्र में झंडा फहराने के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान उपद्रवियों ने एक बाइक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और तीन लोगों को हिरासत में लिया। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, हरैया के रजवापुर स्थित चफवा गांव में दुर्गा पंडाल के पास समिति के सदस्य झंडा फहरा रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय का झंडा गिर गया।…
Read More“आई लव मोहम्मद” पोस्टरों पर विवाद क्यों? आगरा में पुलिस अलर्ट, मंटोला में आक्रोश
आगरा : कानपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान “आई लव मोहम्मद” पोस्टरों को लेकर विवाद कई जिलों में फैल गया है। गुरुवार को आगरा में भी कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। मंटोला इलाके में पोस्टर हटाए जाने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शांति समिति के साथ बैठक की। “आई लव मोहम्मद” पोस्टरों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कानपुर के रावतपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान लगे पोस्टरों का हिंदू संगठनों ने विरोध किया। मामला अभी…
Read Moreसीएम योगी ने छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित करते हुए कहा, “अब छात्रों को बिना किसी भेदभाव के लाभ मिलेगा।”
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के चार लाख छात्रों को दिवाली का तोहफा देते हुए छात्रवृत्ति वितरित की। यह कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छात्रों को सितंबर में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति मिल रही है। उन्होंने इसके लिए सभी छात्रों को बधाई दी। जो छात्रवृत्ति पहले फरवरी-मार्च में मिलती थी, वह अब सितंबर में मिलेगी। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले छात्रों को छात्रवृत्ति देने में भेदभाव होता था। 2017 में जब हमारी सरकार सत्ता में आई, तो…
Read Moreपुलिस से घिरने पर प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को गोली से उड़ाया, बाद में खुद को भी मार ली गोली, दोनों की दर्दनाक मौत
बुलंदशहर : पुलिस से घिरा पाकर एक प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ज़िले के पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फ़ोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में हाईवे के पास मोहल्ला किशनचंद्र में हुई। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती…
Read Moreयूपी में वाहनों पर जातिसूचक या धार्मिक शब्द लिखे हैं तो सावधान हो जाइए, सख्त कार्रवाई की तैयारी में योगी सरकार
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में किसी भी वाहन पर जातिसूचक या धार्मिक शब्द लिखे होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जातिसूचक शब्दों वाले वाहनों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी अब कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। वे इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि वाहनों पर कार्रवाई के लिए किन शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है। राज्य के अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट के…
Read Moreसांसद चंद्रशेखर को मेरठ जाने से रोकने में नाकाम रही सहारनपुर पुलिस, उनके घर और सड़क छावनी बनने पर भी चकमा देकर मेरठ पहुंचे
सहारनपुर : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के मेरठ जाने की सुचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसपी ग्रामीण सागर जैन और कई थानों की पुलिस चंद्रशेखर के आवास पर पहुँची। हालांकि एलआईयू के अधिकारी भी पहले से ही डेरा डाले हुए थे। जो पल-पल की गतिविधियों पर निगरानी कर रहे थे। बावजूद इसके सहारनपुर पुलिस चंद्रशेखर को मेरठ जाने से नहीं रोक पाई। हालांकि पुलिस ने चंद्रशेखर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस…
Read Moreबहराइच में एसडीएम की छापेमारी से हड़कंप, मदरसे के शौचालय में बंद मिलीं 40 नाबालिग लड़कियां
बहराइच : जिले में एक अवैध मदरसे का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम और उनकी टीम उस दृश्य को देखकर दंग रह गए। उन्हें मदरसे की छत पर बने शौचालय में 40 नाबालिग लड़कियां कैद मिलीं। प्रशासनिक टीम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला पुलिस टीम की मदद से सभी लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिला प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई का वादा कर रहा है। छापा मारने वाले पयागपुर के एसडीएम अश्विनी पांडे ने बताया कि सरकार जिले में संचालित सभी मदरसों का निरीक्षण कर रही…
Read Moreजेल से रिहाई के बाद बोले आज़म खान “वह चरित्रवान व्यक्ति हैं बिकाऊ नहीं हैं, अखिलेश यादव बड़े नेता हैं मेरे लिए कुछ कहना उनकी उदारता है”
रामपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आज़म खान ने बसपा समेत अन्य दलों में शामिल होने की अटकलों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा, “हम चरित्रवान व्यक्ति हैं और बिकाऊ नहीं हैं। हमने यह पहले ही साबित कर दिया है।” जेल से रिहा होने के एक दिन बाद, बुधवार शाम आज़म खान ने अपने आवास पर मीडिया को संबोधित किया। आज़म खान ने बुधवार शाम दलबदल की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह चरित्रवान व्यक्ति हैं और बिकाऊ नहीं हैं। उन्होंने अखिलेश यादव की आलोचना…
Read Moreनगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रेमिका ने आत्महत्या की दी धमकी, आरोप लगाए हुए X पर लिखा – “आप सभी को मेरा अंतिम अलविदा, मैं आज तेरे नाम का ज़हर खा लूँगी”
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली पीएचडी स्कॉलर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने न सिर्फ चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाए हैं बल्कि अब आत्महत्या की धमकी दी है। आज बुधवार को अपराह्न 2 बजे डॉ रोहिणी ने सोशल मिडिया के X अकाउंट पर अपने पूर्व प्रेमी के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर एक के बाद एक कई पोस्ट लिखे हैं। जिनमें उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद…
Read More