भिनगा में ओवैसी ने चला नया सियासी दांव, दद्दन खां के नाम से AIMIM ने बढ़ाई हलचल

Owaisi's entry heats up politics in Shravasti; Haji Daddan Khan gets AIMIM ticket from Bhinga.

श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात पर 2027 का खेल अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन राजनीतिक दल अपनी-अपनी जमीन तलाशने में जुट गए हैं। श्रावस्ती में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की दस्तक और भिनगा विधानसभा सीट से हाजी दद्दन खां को प्रत्याशी घोषित करना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। खास बात यह है कि दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर एआईएमआईएम में शामिल हुए हैं। ऐसे में ओवैसी ने उन्हें मैदान में उतारकर भिनगा की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।…

Read More