सहारनपुर : एनसीसी निदेशालय लखनऊ के अधीनस्थ मेरठ ग्रुप की 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी सहारनपुर के तत्वावधान में देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बेरी जमापुर में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-256 के पांचवें दिन कैडेट्स को आधुनिक ड्रोन तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सैन्य क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों और आधुनिक युद्ध प्रणाली में ड्रोन की बढ़ती भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया। कैंप कमांडेंट कर्नल नविंदर सिंह मान (सेना मेडल) तथा एडम ऑफिसर कर्नल तनय कोठियाल के निर्देशन में आयोजित सत्र में 82 यूपी बटालियन…
Read More