सहारनपुर : एनसीसी निदेशालय लखनऊ के अंतर्गत मेरठ ग्रुप की 83 वाहिनी एनसीसी सहारनपुर द्वारा देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बेरी जमापुर में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर-256 के तीसरे दिन कैडेट्स को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर का संचालन कमान अधिकारी कर्नल नविंदर सिंह मान (सेना मेडल) के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर के दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल तनय कोठियाल ने एनसीसी कैडेट्स के अनुशासित व्यवहार और प्रशिक्षण के प्रति उनकी लगन की सराहना की। उन्होंने कैडेट्स को निरंतर कठिन परिश्रम करने तथा जीवन में…
Read More