यह बयान पंचायत राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष सर्वेश पांडेय का है। वह सोमवार को विकास भवन परिसर में चल रहे धरने का नेतृत्व कर रहे थे। धरने में बड़ी संख्या में अफसर शामिल हुए। उधर, डीएम मोनिका रानी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि डीएम ने सीडीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीपीआरओ और उनके सभी कर्मचारियों को बैठक से बाहर जाने को कहा था। यह बैठक छुट्टी के दिन बुलाई गई थी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम डीएम के खिलाफ एकजुट हैं। डीएम किसी को भी किसी भी बहाने से परेशान कर सकते हैं। जब से वह जिले में आई हैं, तब से ही वह अभद्र व्यवहार कर रही हैं। रविवार को इस मामले को लेकर संगठन से जुड़े यूपी के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत राज अधिकारी मौजूद थे। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हमारा कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। हम ही काम करने वाले हैं. हमारी बदौलत ही डीएम को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी,उनके अधीनस्थ बाल विकास परियोजना अधिकारी और जिलाविकास अधिकारी को बिना किसी कारण बैठक से हटा दिया गया।डीएम ने हमारा अपमान किया। पदाधिकारियों का कहना है किजब तक डीएम मोनिका रानी का तबादला नहीं हो जाता, उनकाकार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

