गुरुग्राम : हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिवानी की इंदिरा कॉलोनी में छापा मारकर करीब 8 किलो 940 ग्राम हेरोइन जब्त की। इंटरनेशनल मार्केट में इस हेरोइन की कीमत करीब ₹35 से 36 करोड़ आंकी गई है। STF ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए STF ऑफिसर प्रितपाल सिंह ने कहा, “STF को खुफिया जानकारी मिली थी कि इंदिरा कॉलोनी के एक घर में बड़ी मात्रा में ड्रग्स छिपाकर रखे गए हैं। जानकारी पर…
Read MoreDay: May 22, 2026
हरियाणवी कृति “सकुंतला” का लोकार्पण, साहित्य और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम
हरियाणा : हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से संस्कृत, हिंदी एवं हरियाणवी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जय भगवान शर्मा की हरियाणवी कृति “सकुंतला” का लोकार्पण पंचकूला स्थित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, भाषा और संस्कृति जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक नीरज कुमार तथा अकादमी के सदस्य सचिव…
Read Moreप्यार की चाहत में दो युवतियां टावर पर चढ़ गईं, शादी की मांग को लेकर आठ घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला
महराजगंज : शुक्रवार को महाराजगंज नगर पालिका परिषद के सरोजनी नगर वार्ड में सूचना कार्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पंजाब की दो युवतियां मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। दोनों युवतियां अपने प्रेम संबंध को लेकर टावर पर चढ़ी थीं और शादी की मांग कर रही थीं। आठ घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामा के दौरान पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। इस बीच टावर पर चढ़ी युवतियों द्वारा बनाया गया एक इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। आपको बता…
Read Moreबरसात से पहले सड़क मरम्मत पूरी करने के निर्देश, मंत्री रणबीर गंगवा ने की समीक्षा बैठक
हरियाणा : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सड़क और पुल परियोजनाओं की गुणवत्ता सुधारने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री Ranbir Gangwa ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के वर्क प्रोग्राम की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में सड़क एवं पुल परियोजनाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, “म्हारी सड़क” एप और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा…
Read Moreहरियाणा में कर्मचारियों की कार्यशैली पर डिजिटल नजर, लागू होगा नया एसीआर सिस्टम
हरियाणा : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सरकार ने संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले के तहत पारंपरिक एसीआर व्यवस्था को धीरे-धीरे पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म में बदला जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन का रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा और…
Read Moreहरियाणा बनेगा ईवी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का वैश्विक हब : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ : नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का वैश्विक हब बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में देश-विदेश की कई कंपनियों और निवेशकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वैश्विक ईवी निर्माता कंपनी VinFast ने भी अपना प्रेजेंटेशन…
Read Moreकैराना सांसद इकरा हसन पर FIR से गरमाई सियासत, 25 अज्ञात के ख़िलाफ़ भी मुकदमे दर्ज
सहारनपुर : शामली जिले के जसाला गांव में युवक मोनू कश्यप की मौत के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के खिलाफ सड़क जाम और धरना प्रदर्शन के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले में सांसद के साथ छह अन्य लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 25 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि 19 मई…
Read Moreकरनाल में मलेशिया निवासी युवक की हत्या, दिल्ली से अपहरण के बाद झाड़ियों में मिला शव
करनाल: हरियाणा के करनाल ज़िले में GT रोड पर बस्तारा के पास झाड़ियों में मिले एक युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय मानव के रूप में हुई है, जो पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था और मलेशिया में रह रहा था। शुरुआती जाँच से पता चला है कि बदमाशों ने मानव को दिल्ली से अगवा किया था; बेरहमी से उसकी हत्या करने के बाद, वे उसके शव को करनाल ले गए और सबूत मिटाने की कोशिश में उसे वहीं फेंक दिया। इस…
Read Moreसोनीपत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में छात्र की संदिग्ध मौत, स्विमिंग पूल में मिला शव
सोनीपत: गुरुवार देर रात सोनीपत के राई में स्थित हरियाणा की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में तब हड़कंप मच गया, जब यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में एक छात्र का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान दिल्ली के गौतम नगर निवासी निशांत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी और शोक का माहौल छा गया है। मृतक के परिजनों के अनुसार, निशांत हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा कर रहा था।…
Read More