शादी का एलबम और वीडियो नहीं देने पर फोटोग्राफर को देना होगा एक लाख रुपये हर्जाना, उपभोक्ता आयोग का सख्त आदेश

Wedding Album Compensation

अलीगढ़ : शादी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का पूरा भुगतान लेने के बावजूद ग्राहक को तय सेवाएं उपलब्ध नहीं कराना एक फोटोग्राफर को भारी पड़ गया। अलीगढ़ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने मामले में सख्त फैसला सुनाते हुए फोटोग्राफर को शादी समारोह से जुड़ी सभी फोटो, वीडियो और प्रिंटेड एलबम शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मानसिक पीड़ा और असुविधा के लिए एक लाख रुपये का हर्जाना भी देने को कहा गया है। मामला अलीगढ़ के दुबे का पड़ाव निवासी पल्लवी मोहन से जुड़ा…

Read More

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर दिल्ली पुलिस सख्त, 400 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक

Children, old and young and social media is everyone's life!

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर फैल रही कथित फर्जी और भ्रामक सूचनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन से जुड़ी कई झूठी खबरें, एडिटेड वीडियो, डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई सामग्री सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री का उद्देश्य लोगों को गुमराह करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना हो सकता है। केंद्रीय जिला के…

Read More

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूमा विपक्ष, प्रियंका गांधी से अखिलेश यादव तक बोले—युवाओं की बड़ी जीत

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूमा विपक्ष

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 36 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रधान के इस्तीफे को विपक्षी दलों ने बड़ी राजनीतिक और लोकतांत्रिक जीत बताया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच जहां जश्न का माहौल देखने को मिला, वहीं विपक्षी नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी ने वापस लिया आंदोलन, सरकार से बनी सहमति; जानिए किन बड़ी शर्तों पर खत्म हुआ प्रदर्शन

Dharmendra Pradhan Resigns

नई दिल्ली : NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कई दिनों से चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब समाप्त हो गया है। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद प्रदर्शनकारियों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत हुई। इसके बाद संगठन ने कुछ अहम मांगों और शर्तों पर सहमति बनने के बाद अपना आंदोलन वापस लेने का फैसला किया है। CJP के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने आंदोलन वापस लेने…

Read More

छात्रों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पत्र में बताई वजह

Dharmendra Pradhan Resigns

नई दिल्ली : NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आई है। छात्रों की ओर से लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। अब सामने आए पत्र के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपने की घोषणा की है। हालांकि, इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। युवाओं के नाम लिखे पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि…

Read More

अमरोहा में तीन बहनों की शादी पर नया विवाद, एक के नाबालिग होने का दावा; CWC ने जारी किया नोटिस

Three Sisters Marriage in Amroha, Amroha Minor Marriage, Amroha CWC Notice, Three sisters married a minor

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक ही युवक से तीन बहनों की शादी का मामला सामने आने के बाद अब नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस अनोखे विवाह के वीडियो के बाद अब तीनों में से एक युवती के नाबालिग होने का दावा किया जा रहा है। हाईस्कूल की कथित मार्कशीट सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के…

Read More

मौत का धमाका: सहारनपुर की पटाखा फैक्ट्री में बिखर गईं जिंदगियां, दो कारीगरों की दर्दनाक मौत, दो अब भी लापता

Kundabasi Gangoh Accident Explosion

सहारनपुर : शुक्रवार की शाम गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव (बसी कुंडा) में सब कुछ सामान्य था। पटाखा फैक्ट्री के भीतर मजदूर रोज की तरह अपने काम में जुटे थे। कोई बारूद तैयार कर रहा था, कोई पटाखों की पैकिंग में लगा था, तो कोई अगले ऑर्डर की तैयारी कर रहा था। किसी ने शायद ही सोचा होगा कि कुछ ही पलों में यह फैक्ट्री मौत के मैदान में बदल जाएगी। शाम करीब पांच बजे अचानक ऐसा धमाका हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया।   विस्फोट की आवाज…

Read More