सहारनपुर : बेहट कोतवाली क्षेत्र में कूटरचित रॉयल्टी के जरिए उपखनिज का परिवहन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त चेकिंग के दौरान खनिज से लदे ट्रक को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई थी। जांच में रॉयल्टी कूटरचित मिलने के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। खनिज से लदे ट्रक को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात पुलिस और राजस्व विभाग की टीम…
Read MoreDay: September 28, 2026
सहारनपुर में कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट पर हंगामा, धक्का-मुक्की में जिलाध्यक्ष का फटा कुर्ता; महानगर अध्यक्ष समेत कई गिरफ्तार
सहारनपुर : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत सोमवार को सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट पर रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पोस्टर को लेकर हुई खींचतान में एक पुलिसकर्मी के सड़क पर गिरने की बात सामने आई। वहीं, धक्का-मुक्की के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा का कुर्ता फट गया। स्थिति बिगड़ने पर कलेक्ट्रेट का…
Read Moreडीएम कार्यालय से 50 कदम दूर किसान नेता की कार चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जिलाधिकारी कार्यालय से महज करीब 50 कदम की दूरी पर भारतीय किसान यूनियन के नकुड़ तहसील प्रभारी विनीत चौधरी की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हो गई। घटना उस समय हुई, जब विनीत चौधरी समेत किसान यूनियन के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिलने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कार खड़ी करने के बाद सभी डीएम कार्यालय की ओर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो कार अपनी जगह से गायब थी। विनीत चौधरी के मुताबिक,…
Read More