सहारनपुर : एस ए एम इंटर कॉलेज सहारनपुर में आज प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता जी के निर्देशन पर सहारनपुर में बहने वाली प्रमुख नदियों की स्वच्छ कैसे रखा जाए? इस विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रातः स्वच्छता प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता हेतु निबंध प्रतियोगिता में नदियों के जल को पॉलिथीन से मुक्त रखने, कूड़ा कचरा न डालने पर सामाजिक जागृति हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता ने छात्रों को जलीय स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि धरती पर 71 प्रतिशत जल हैं लेकिन केवल 1 प्रतिशत जल ही पीने योग्य हैं। हमें जल का संचय करना चाहिए जिससे भविष्य में जल संकट खड़ा न हो। अपने समाज, अपने बच्चों की भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए हमें जल का अधिक से अधिक संचय करना चाहिए, पानी को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए, अपने आसपास जल को गंदा नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर श्रीमती अंजू गालिहान, नवीन गुलाटी , मुनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


