सपा सांसद इकरा हसन के सम्मान में सड़क से सदन तक होगा हंगामा, समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड ने दी चेतावनी

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली से समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने कैराना से सपा सांसद इकरा असन के साथ एडीएम संतोष बहादुर द्वारा की गई कथित अभद्रता के मामले में कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर एडीएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़क से लेकर सदन तक हंगामा करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

इसी को लेकर समाजवादी योजना सभा के कार्यकर्ता शुक्रवार को शामली कलेक्ट्रेट पहुँचे, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने सहारनपुर के एडीएम संतोष बहादुर के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले भी निकाय कार्यकर्ताओं द्वारा मामले में कार्रवाई की माँग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने मांग की है कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़क से लेकर सदन तक हंगामा करेंगे।

इसके लिए कोई और नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारी और सरकार जिम्मेदार होंगे। समाजवादी पार्टी के नेता शेर सिंह राणा ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार आम जनता के प्रति तानाशाही रवैया रखती है, उसी तरह नौकरशाही का रवैया भी जनता के प्रति ठीक नहीं है। इसके प्रमाण की कोई आवश्यकता नहीं है।

सहारनपुर के एडीएम ने सांसद के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उससे साफ पता चलता है कि प्रदेश में नौकरशाही किस तरह चल रही है। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से सदन तक हंगामा होगा। इसके लिए कोई और नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारी और सरकार ही जिम्मेदार होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts