नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य की पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई। अनिल कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा है कि हिंदू-मुसलमानों ने मिलकर आपको जिताया है, आपको ऐसी बातें पोस्ट नहीं करनी चाहिए। विपिन ने लिखा है कि अगर आप जो कह रहे हैं वह सही है तो आपकी सरकार क्या कर रही है? उसे तुरंत जेल भेजिए। लोगों ने पोस्ट पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी की हैं, जिसमें राहुल गांधी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चा बताया गया है। भगवान सरन नाम के एक युवक ने क्षेत्र के गन्ना किसानों का भुगतान करवाने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी है।
देवेंद्र ने लिखा है कि अगर पीएम की डिग्री सही है तो उसे दिखाने में क्या दिक्कत है? कुछ लोगों ने विधायक का समर्थन किया, लेकिन ज्यादातर लोगों ने उनकी पोस्ट पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कीं। दोनों पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। पंचायत चुनाव से पहले इस तरह की पोस्ट डालना राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा खेमे में भी कानाफूसी हो रही है।

