बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे पिता को बनाया बंधक, प्रिंसिपल ने स्टाफ के साथ मिलकर पीटा

The father who came to complain about the molestation of his daughter was held hostage, Principal along with the staff beat him, Father who came to complain was held hostage in the school and beaten

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक पिता को बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करना महंगा पड़ गया। शिकायत लेकर पहुंचे पिता को प्रिंसिपल और प्रबंधक ने न सिर्फ स्कूल में बंधक बना लिया बल्कि कमरे में बंद कर लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे पिता का जबड़ा टूट गया और खून बहने लगा। परिजन किसी तरह उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि कस्बा गंगोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल है जहां पीड़ित पिता की बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। छात्रा के पिता का आरोप है कि एक छात्र उनकी बेटी के साथ आये दिन छेड़छाड़ करता रहता है। जिसकी शिकायत कई बार शिक्षकों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ प्रिंसिपल से मिलने गए और कार्रवाई की मांग की। जहां प्रिंसिपल उनकी बात सुनने के बजाय उल्टा उन्ही के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लेकिन जब पीड़ित पिता ने उसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की तो प्रिंसिपल ने अन्य लोगों को बुला कर उसको एक कमरे में बंद कर लिया। लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे पीड़ित पिता को गंभीर चोटें आई हैं। उनका जबड़ा टूट गया है।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि प्रिंसिपल ने बाहर से कुछ लोगों को बुलाकर उनके पिता को पकड़ लिया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और उसके पिता की बेरहमी से पिटाई की गई। पिता का कहना है कि जब उनके बेटे ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल छीनने की भी कोशिश की गई। वहीं एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि थाना गंगोह में छात्रा के पिता की ओर से तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्यवाई की जाएगी।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts