भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़के सपा नेता एसटी हसन, कहा- शहीदों का खून सूखा नहीं है और हम क्रिकेट खेल रहे हैं

SP Leader ST Hasan

मुरादाबाद : सपा सांसद एसटी हसन ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की शहादत के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना शहीदों का अपमान है। शहीदों का खून सूखा भी नहीं और हम दुश्मनों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।

सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई, कई परिवार उजड़ गए। उनके आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं और हम पाकिस्तान के साथ दोस्ताना मैच खेल रहे हैं।

सपा सांसद ने कहा कि सबको पता है कि आतंकी कहां से आते हैं। जो देश हमारे शहीदों का खून बहा रहा है, उसके साथ खेलना ठीक नहीं है। मैच दोस्तों के साथ खेले जाते हैं, दुश्मनों के साथ नहीं। उन्होंने सरकार से मांग की कि देश की भावनाओं का सम्मान करते हुए पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेला जाना चाहिए।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts