एयरपोर्ट पर तेल लेकर जा रहे टैंकर में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर दूर रोक दिए गए दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर दौड़ रहे वाहन

A tanker carrying oil caught fire at the airport

सहारनपुर : सहारनपुर में दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर गणेशपुर के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब हाईवे पर तेल के टैंकर में अचानक आग लग गई। चालक और परिचालक ने टैंकर से कूद कर बमुश्किल जान बचाई। तेल के टैंकर में आग लगने के कारण हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग तेल के टैंकर में लगी थी जिसके चलते वाहनों को सावधानी के तौर पर पुलिस ने वाहनों को लगभग 1 किलोमीटर पहले ही रोक दिया है।

A tanker carrying oil caught fire at the airport

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सहारनपुर दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे गणेशपुर थाना बिहारीगढ़ पर एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में तत्परता दिखाते हुए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँच गई। तेल का टैंकर जिसका नंबर HP 69 5974 जो भटिंडा से देहरादून एयरपोर्ट के लिए जा रहा था। सबसे पहले वॉटर मिस्ट यूनिट मौके पर पहुँची और फोम का प्रयोग कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

दमकल दमकल कर्मियों के प्रयासों और सूझबूझ के साथ फायर टीम ने आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि सुरक्षा के लिहाज से हाइवे पर दौड़ रहे सभी वाहनों को दोनों ओर एक किलोमीटर की दुरी पर रोक दिया गया। इस दौरान गनीमत ये रही कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि टैंकर का केबिन व टायर में जलकर पूरी तरह राख हो गए। जबकि टैंकर में भरा पूरा तेल सुरक्षित बचा लिया गया। टैंकर में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts