नकुड़ थाना गांव टिडौली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर : सहारनपुर के अंबेहटा क्षेत्र के टिडौली गाँव में भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव घर के आँगन में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

सहारनपुर जिले के अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गाँव में मंगलवार सुबह भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) का शव घर के आँगन में चारपाई पर पड़ा मिलने से ग्रामीण स्तब्ध रह गए।

जानकारी के अनुसार, धर्म सिंह रोज़ाना की तरह आँगन में सोए थे। सुबह जब उनकी बहू पहुँची, तो उसने तुरंत परिवार को सूचना दी। परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुँचे और धर्म सिंह के माथे पर गोली का निशान पाया। आशंका है कि हत्यारे ने उन्हें गोली मारी और फिर उन्हें चादर से ढककर भाग गए।

धर्म सिंह भाजपा के अंबेहटा मंडल के उपाध्यक्ष थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts